फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Reach City Magistrate to investigate the assault with the patient

मरीज के साथ मारपीट की जांच करने पहुंच सिटी मजिस्ट्रेट

Wed, 21 Oct 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Reach City Magistrate to investigate the assault with the patient
जौनपुर। जिला महिला अस्पताल परिसर में बने कोविड-19 के एल-टू अस्पताल में भर्ती एक भाजपा नेता और स्वास्थ्य कर्मियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में सीएमओ और सीएमएस ने अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। एल-2 अस्पताल में लगे सीसी टीवी कैमरे का फुटेज खंगाला। करीब दो घंटे तक अफसर अस्पताल में रहे। मारपीट की बात से उन्होंने इंकार किया है।
विज्ञापन

सुईथाकला के जहीरुद्दीनपुर गांव निवासी भाजपा के युवा मोर्चा के मंडल पदाधिकारी को पांच दिन पहले कोरोना पॉजिटिव होने पर एल-2 अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनका आरोप है कि अस्पताल में ठीक से सफाई नहीं होती। स्वीपर से खाना भेजवाया जाता है। बेसिन से निकला गंदा पानी बहता रहता है। मंगलवार को इसकी शिकायत जब स्वास्थ्य कर्मियों से की तो वह मारपीट करने लगे। वहीं स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भाजपा नेता पर बदसलूकी का आरोप लगाया। शिकायत पर डीएम ने जांच के निर्देश दिए। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्र, कोतवाल संजीव मिश्र, सीएमओ डॉ. राकेश कुमार और सीएमएस डॉ. एके अग्रवाल, डॉ. एके शर्मा के साथ एल-2 अस्पताल पहुंचकर छानबीन की। भाजपा नेता और ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों से पूछताछ की गई। सीसी टीवी कैमरे का फुटेज भी खंगाला। कोतवाल संजीव कुमार मिश्र का कहना है कि मारपीट की कहीं से पुष्टि नहीं हुई। जांच कर रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed