{"_id":"6a4e9e70d964dc2a8d0d079b","slug":"re-inspection-of-development-works-in-suratpur-on-dms-orders-jaunpur-news-c-193-1-jon1041-158604-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: डीएम के आदेश पर सूरतपुर में विकास कार्यों की दोबारा जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: डीएम के आदेश पर सूरतपुर में विकास कार्यों की दोबारा जांच
विज्ञापन
मुफ्तीगंज। विकास कार्यों में कथित वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत पर डीएम के निर्देश पर बुधवार को तीन सदस्यीय जांच टीम ने मुफ्तीगंज ब्लॉक के सूरतपुर गांव पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
शिकायतकर्ता अमित राय एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में टीम ने शिकायत के सभी बिंदुओं की गहनता से जांच की। निरीक्षण के दौरान वर्ष 2021-22 और 2022-23 से संबंधित अभिलेख तत्काल उपलब्ध न कराने पर एसडीएम ने ग्राम सचिव को फटकार लगाई और अगले दिन सभी अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
सूरतपुर निवासी अमित राय ने ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की थी।
शिकायत में सगरा तालाब की खुदाई पर 27.48 लाख रुपये, मुसहरिया तालाब की खुदाई पर 6.32 लाख रुपये तथा ग्राम सचिवालय की बाउंड्री वॉल, इंटरलॉकिंग और टाइल्स के नाम पर करीब 15 लाख रुपये के भुगतान पर सवाल उठाए गए थे।
विज्ञापन
इसके अलावा हैंडपंपों के रीबोर के नाम पर धन निकासी, जबकि हैंडपंपों से आज भी गंदा पानी निकलने तथा निजी आवास परिसर को खेल मैदान दर्शाकर भुगतान किए जाने का भी आरोप लगाया गया था।