{"_id":"662ea2238009e2a5690ad664","slug":"ravi-showed-his-strict-attitude-on-sunday-temperature-was-41-degrees-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-115410-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: रविवार को रवि ने दिखाए अपने सख्त तेवर, 41 डिग्री रहा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: रविवार को रवि ने दिखाए अपने सख्त तेवर, 41 डिग्री रहा तापमान
विज्ञापन
जौनपुर। इस सप्ताह में सबसे गर्म दिन रविवार यानी 28 अप्रैल रहा। सूर्य देवता ने अपने सख्त तेवर दिखाए और दोपहर तक जिले का तापमान 41 डिग्री पहुंच गया। उमस व तेज गर्मी ने आम आदमी को परेशान कर दिया। मौसम विभाग ने जिले में यलो अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार लगातार चल रही शुष्क और गर्म हवाएं और मानसून की निष्क्रियता के कारण फिलहाल मौसम में कोई बदलाव का अंदेशा नहीं है। बल्कि आने वाले दिनों में जिले का तापमान दो से तीन डिग्री उछाल होने की संभावना है।
जिले में इस साल अप्रैल महीने में लगातार तल्ख धूप और गर्मी का असर बना हुआ है। अप्रैल महीने का औसत तापमान देखें तो 40 से 41 डिग्री के बीच रहा। लगातार चल रहीं गर्म हवाओं के कारण दिन तो दिन रात में लोगों की राहत नहीं मिल रही है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह की माने तो तल्ख मौसम से जिले वासियों को फिलहाल राहत नहीं मिलती दिख रही, बल्कि आने वाले दिनों में लोगों और कठिन दौर से गुजरना होगा। मौसम विभाग ने जौनपुर सहित पूर्वांचल के सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार से पांच दिनों में तापमान दो से तीन डिग्री का उछाल देखने को मिलेगा। यह दिन और रात दोनों के तापमान में देखा जाएगा। जिले में रविवार का तापमान भी 41.0 डिग्री दर्ज किया गया। जो इस सप्ताह का सबसे अधिकतम तापमान रहा। आलम यह रहा कि सुबह नौ बजे से ही तेज धूप का असर दिखने लगा। सुबह 11 बजते-बजते ही गर्म हवाएं चलने लगी। गर्म हवाओं का असर ऐसा रहा कि कूलर और पंखें भी गर्म हवा फेंक रहे थे। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ था। इक्का-दुक्का व्यक्ति ही सड़कों पर दिखाई दिए।
शुष्क और पछुआ हवाओं के कारण बढ़ रहा तापमान
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक लगातार चल रही शुष्क और पछुआ हवाओं के कारण तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। आने वाले दिनों में जिले का तापमान 44 डिग्री के पार जा सकता है। जौनपुर समेत पूर्वांचल के कई जिले येलो जोन में है। ऐसे में इस मौसम में लोगाें को सेहत के प्रति विशेष ध्यान रखने के साथ-साथ बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलने का प्रयास करें।
विज्ञापन
ऐसे करें बचाव
विशेष रूप से दोपहर में लंबे समय तक धूप में रहने से बचें। हल्के रंग के हल्के, ढीले एवं पूरे सूती कपड़े पहनें। धूप में जाते समय सिर को कपड़े टोपी या छतरी से ढंक कर रखें निर्जलीकरण से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन करें। खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए ओआरएस, घर में बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी/चावल का पानी, नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें। खड़ी फसल वाले खेतों में पर्याप्त नमी बनाए रखने के लिए शाम के समय बार-बार हल्की सिंचाई करें। दोपहर में जानवरों को चराने से बचें और उन्हें पर्याप्त तरल पदार्थ के सेवन के साथ छाया में रखे।
.............................................
जौनपुर में बीते एक सप्ताह का तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
28 अप्रैल 41.0 डिग्री 27.1
27 अप्रैल 39.3 डिग्री 28.4
26 अप्रैल 40.0 डिग्री 23.2
25 अप्रैल 40.9 डिग्री 21.3
24 अप्रैल 40.6 डिग्री 25.6
23 अप्रैल 40.2 डिग्री 25.3
22 अप्रैल 38.1 डिग्री 25.6
21 अप्रैल 39. 4 डिग्री 26.0