फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ravana will be burnt at 110 places in the district.

Jaunpur News: जिले में 110 जगहों पर जलाया जाएगा रावण

Thu, 02 Oct 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Ravana will be burnt at 110 places in the district.
जौनपुर। जिले भर में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा बृहस्पतिवार को उल्लास से मनाया जाएगा। लोग रावण का पुतला दहन कर विजय दशमी पर्व मनाएंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जिले भर में 110 स्थानों पर रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। हालांकि जिले में एक दर्जन ऐसे स्थान हैं, जहां का दशहरा मेला प्रमुख है। इन स्थानों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे।
विज्ञापन


प्रशासन के पास उपलब्ध सूची में पंजीकृत 92-93 पंजीकृत ऐसे स्थल हैं जहां रावण का पुतला जलाया जाता है। जिले में कुल110 जगहों पर रावण का पुतला दहन किया जाता है। जौनपुर में राजा साहब के पोखरा पर ऐतिहासिक रावण के पुतले का दहन होता है। यहां एक साथ तीन रावण के पुतले जलाए हैं। एक पुतला राजा जौनपुर, दूसरा पंडित जी रामलीला समिति, तीसरा गोसाईं जी रामलीला उर्दू बाजार की तरफ से जलाया जाता है। तीनों पुतले एक साथ जलाए जाएंगे। यहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ होती है। इसी तरह सिकरारा खानापट्टी का रावण दहन मेला भी चर्चित है। इसके अलावा वाजिदपुर तिराहा, जेसीज चौराहा, बदलापुर, नौपेड़वा का रावण दहन भी खास होता है। रावण दहन सूरज ढलते पर ही किया जाता है। सीओ सिटी देवेश सिंह का कहना है कि रावण दहन, भरत-मिलाप आदि कार्यक्रम के लिए प्रभावी पुलिस प्रबंध कर यातायात, शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed