फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Raunak and Aditya won in fencing

तलवारबाजी में रौनक और आदित्य ने मारी बाजी

Fri, 02 Oct 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Raunak and Aditya won in fencing
सिद्दीकपुर स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में तलवारबाजी करते खिलाड - फोटो : JAUNPUR
करंजाकला। इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में शुक्रवार को तलवारबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबला रौनक निषाद व अश्वनी कुमार के बीच हुआ, जिसमें जिसमें रौनक विजेता बने।
विज्ञापन

तलवारबाजी ईपी का मुकाबला आदित्य शुक्ला व शिवम निषाद के बीच हुआ, जिसमें आदित्य शुक्ला विजयी हुए। सेबर मुकाबला विजयकांत सेठ व चंद्रचूड़ नारायण के बीच खेला गया। विजयकांत सेठ विजई रहे। रेफरी राष्ट्रीय खिलाड़ी योगेश निषाद व साइड रेफरी राहुल कुमार रहे। लायंस क्लब मेन की ओर से सेवा सप्ताह के दूसरे दिन कोविड-19 से बचाव के लिए 300 लोगों को मास्क व सैनिटाइजर वितरित किया गया। संस्था अध्यक्ष सोना बैंकर के नेतृत्व में सदस्यों ने ग्रामीण क्षेत्र कुत्तुपुर, सिद्दीकपुर में राहगीरों तथा सिद्दीकपुर स्टेडियम में खिलाड़ियों व अन्य लोगों को कोविड-19 के प्रति जागरूक करतें हुए सावधानी बरतने को कहा। इंदिरा गांधी स्टेडियम में महात्मा गांधी जी की जयंती पर झंडारोहण व राष्ट्रज्ञान हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी नसरीन बानो ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। आज के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म हुआ। संस्था अध्यक्ष सोना बैंकर ने स्वागत किया। इस अवसर पर सैय्यद मो. मुस्तफा, अनिल गुप्ता, प्रशिक्षक लालजी निषाद, संजय केडिया, मोहसिन रजा, प्रीति गुप्ता, शत्रुघ्न मौर्य, अभिषेक बैंकर, मिदहत फात्मा, जैनब रजा, रमेश चंद्र यादव, राजेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed