फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Raunaak in the market on Navratri

नवरात्र पर बाजारों में रौनक

Tue, 28 Mar 2017 12:31 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Tue, 28 Mar 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
Raunaak in the market on Navratri
चैत्र नवरात्र की तैयारी में शीतला चौकिया धाम में सजीं दूकानें। - फोटो : jounpur
चैत्र नवरात्र को देखते हुए मंदिरों में साफ साफाई का सिलसिला शुरू हो गया है। मां शीलता धाम चौकिया और मां मैहर मंदिर में साफ सफाई के साथ यात्रियों के दर्शन के लिए तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दुकानदार भी अभी से माला फूल की दुकानों को लगाने की व्यवस्था कर रहे हैं। वहीं नवरात्र को लेकर बाजारों में रौनक छाने लगी है।
विज्ञापन


इस वर्ष भी रामनवमी पर 5 अप्रैल को शाम 5 बजे मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी शोभा यात्रा भंडारी रेलवे स्टेशन से निकलेगी। श्री रामनवमी शोभायात्रा समिति की बैठक नखास स्थित ऐतिहासिक नवदुर्गा शिव मन्दिर के परिसर में मनोज सोनी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें नवरात्र में दर्शन पूजन और शोभायात्रा की तैयारियों पर चर्चा का दौर जारी रहा।
विज्ञापन

बैठक में तय हुआ कि शोभायात्रा में शाम 5 बजे निकलेगी। जिसमें हाथी, घोड़े, ऊंट, बैण्ड-बाजे के साथ आकर्षक झांकियां निकालकर नगर भ्रमण करते हुए कचगांव पड़ाव पर पहुंचकर समाप्त होगी। महासचिव संजीव चौरसिया ने बताया कि सुरक्षा के लिए अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर दिया गया है। इस मौके पर गोपाल सेठ, सुधीर साहू, अविनाश गुप्त, मनीष सेठ, विशाल अग्रहरि, सुभाष गर्ग, राजेश सिंह, रामचन्दर बिन्द, श्रवण चौरसिया, शिव सेवा संस्थानम, हिन्दू युवा वाहिनी, हिन्दू महासभा के पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन सुशील वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, नगर और ग्रामीण इलाकों में मां की चुनरी और पूजा अर्चना के सामानों की बिक्री शुरू हो गई है। देर शाम तक बाजारों में चहल पहल हो रही है। वहीं फूलमाला के दूकानदार भ्‍ाी मां के पूजन अर्चन के लिए फूलों की माला की व्यवस्‍था में जुट गए हैं। वहीं व्रत के लिए बाजारों में कुटू का आटा, मंूगफली, साबूदाना और आलू के साथ ही फलाहारी के इंतजाम भी शुरू हो गए हैं। बुध्‍ावार से श्‍ाुरू हो रहे वासंतिक नवरात्र के लिए भ्‍ाक्तों ने अपने को तैयार करना शुरू कर दिया है। घरों में कलश स्‍थापना और पूजा के लिए पंडितों की तलाश भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed