फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ration shop suspended for irregularities

अनियमितता मिलने पर राशन की दुकान निलंबित

Tue, 19 Jul 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Ration shop suspended for irregularities
बदलापुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अनियमितता मिलने पर जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने क्षेत्र के सरायगुंजा गांव की कोटे की दुकान को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक विजय कुमार साहनी ने बताया कि उन्होंने 13 जुलाई को सरायगुंजा की कोटे की दुकान का निरीक्षण किया था। जहां कार्ड धारकों ने बताया गया कि कोटेदार सुचित्रा देवी वितरण में घटतौली कर रही हैं। जब इसकी जांच की गई तो मामला सही पाया गया। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पूर्ति निरीक्षक साहनी ने जांच रिपोर्ट जिला पूर्ति अधिकारी को भेजी थी। जिला पूर्ति अधिकारी ने संस्तुति करते हुए निलंबन की रिपोर्ट जिला अधिकारी को भेजी थी। जिलाधिकारी ने दुकान को निलंबित कर दिया है। सरायगुंजा के कोटे की निलंबित दुकान को चंदापुर के कोटेदार से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed