फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Raped after engagement, demanded four-wheeler as dowry

Jaunpur News: मंगनी के बाद किया दुष्कर्म, दहेज में चारपहिया की मांग; पीड़िता ने न्याय की लगाई गुहार

Thu, 29 Jan 2026 12:11 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 29 Jan 2026 12:11 AM IST
सार

Jaunpur News: शाहगंज में मंगनी के बाद युवती से दुष्कर्म और दहेज में कार की मांग का मामला सामने आया। शादी से इन्कार पर पीड़िता ने शिकायत दी। पुलिस ने सात आरोपियों पर केस दर्ज कर मुख्य आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की जांच जारी है।

विज्ञापन
Raped after engagement, demanded four-wheeler as dowry
जौनपुर में दर्ज हुआ मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Crime: शाहगंज नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती के साथ मंगनी के बाद दुष्कर्म करने और बाद में दहेज में चारपहिया वाहन की मांग कर शादी से इन्कार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म व दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी नौ फरवरी 2026 को बदलापुर तहसील क्षेत्र के गद्दोपुर सीड गांव निवासी युवक के साथ तय थी। गत 29 मई 2025 को नगर के एक मैरिज लॉन में गोदभराई (मंगनी) की रस्म हुई थी। आरोप है कि मंगनी के बाद युवक ने पीड़िता का मोबाइल नंबर लेकर संपर्क बढ़ाया और बहला-फुसलाकर विभिन्न स्थानों पर बुलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा।
विज्ञापन


शादी की तारीख नजदीक आने पर आरोपी युवक ने दहेज में चारपहिया वाहन की मांग शुरू कर दी। पीड़ित परिवार ने जब दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो युवक ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इससे आहत होकर पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी को बुधवार सुबह नगर के लोकवाणी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। शाहगंज कोतवाली प्रभारी किरण कुमार सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों के संबंध में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed