फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rape with five year old innocent, condition critical

Jaunpur News: पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, हालत गंभीर

Sun, 07 May 2023 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Rape with five year old innocent, condition critical
सुजानगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात आई बरात के दौरान एक युवक ने पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। मासूम की हालत ठीक न होने पर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मां की तहरीर पर अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार को पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की शाम को मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र से बरात आई थी। इसी दौरान गांव की महिला अपने घर की बच्चियों को लेकर वहां पहुंची थी। जब बराती नाश्ता करने लगी तभी एक युवक पांच साल की बच्ची को चाउमीन खिलाने के बहाने ले जाने लगा। कई और बच्चे भी साथ चल दिए। बच्चों को चाउमीन दिलाने के बाद युवक बच्ची को टेंट के पीछे ले गया। काफी देर तक जब वह नहीं आई तो दूसरे बच्चों ने महिला को इसके बारे में बताया। इस पर वह बच्ची की खोजबीन करने लगी। इसी दौरान खून से लथपथ बच्ची आती दिखी। बच्ची को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां हालत में सुधार नहीं होने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ल ने बताया कि मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बच्ची का इलाज वाराणसी में चल रहा है। सीओ शुभम तोंदी ने बताया कि आरोपी के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed