फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rape with a psychopathic teenager, open poll if pregnant

मनोरोगी किशोरी से करते रहे दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो खुली पोल

Mon, 11 Jan 2021 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Rape with a psychopathic teenager, open poll if pregnant
शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मनोरोगी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के गर्भवती होने के बाद घरवालों को जानकारी हुई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुटी है। एक आरोपी और दूसरे के पिता को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (14) मनोरोगी है। पीड़िता के पिता के मुताबिक किशोरी के साथ पड़ोसी गांव के चार युवक महीनों से दुराचार करते थे। कुछ दिनों से किशोरी की तबीयत खराब होने और उसके शारीरिक रंग रूप में बदलाव देख परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए। वहां जांच में पता चला कि किशोरी गर्भवती है। परिजनों ने पूछताछ की तो किशोरी ने चार युवकों का नाम बताते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है। पीड़ित किशोरी को लेकर परिजन कोतवाली पहुंचे और घटना की तहरीर दी। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। जबकि एक आरोपी के पिता को भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। कोतवाली प्रभारी आदेश कुमार त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed