फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ranking improved, jumped 29 places

रैकिंग सुधरी, 29 स्थान की मारी छलांग

Sun, 21 Nov 2021 08:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
Ranking improved, jumped 29 places
जौनपुर। केंद्र सरकार की ओर से कराए गए स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर पालिका की रैकिंग सुधरी है, लेकिन वह अव्वल आने में पिछड़ गया है। उसको 305वां स्थान मिला है, जो पिछले साल की अपेक्षा 29 पायदान ऊपर हैं। जबकि पिछले साल स्वच्छता सर्वेक्षण की जारी रैकिंग में जौनपुर 334 वां स्थान था।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण में यह हाल तब है, जब कचरा निस्तारण के लिए सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट भी चालू हो गया है। डोर टू डोर कूड़ा एकत्रित करने सहित सामुदायिक शौचालयों के निर्माण होने व ओडीएफ प्लस आदि सुविधा मौजूद हो गई। जबकि अव्वल आने के लिए लगातार उच्चाधिकारियों सहित आम लोग हर पहलू पर अवगत कराते रहे। बावजूद इसके वह अव्वल नहीं आ पाया है। अब अव्वल नहीं आने को लेकर अफसर एक-दूसरे पर जिम्मेदारी थोप कर बचना चाह रहे हैं।
विज्ञापन

भारत सरकार के आवासीय एवं शहरी मामलों के मंत्रालय की तरफ से हर वर्ष स्वच्छ सर्वेक्षण की प्रतियोगिता कराई जाती है। इसके लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरकार की ओर से नगर निकायों को काफी फंड दिया जाता है, जिससे सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता संबंधित पेटिंग, पोस्टर, बैनर लगवाने, सार्वजनिक शौचालय, डस्टबिन, कूड़ा निस्तारण का प्रबंधन समेत साफ सफाई से जुड़े कई कार्य कराए जाते हैं। इन तमाम प्रयासों के बाद भी सवा तीन लाख आबादी वाले नगर पालिका परिषद जौनपुर में अभी भी बहुत सुधार की आवश्यकता है। सड़कों व मोहल्लों में पर्याप्त डस्टबिन नहीं रखे गए हैं। अभी भी सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में सीधे कूड़ा नहीं पहुंच पा रहा है। सफाई कर्मियों सहित अन्य कर्मचारियों की कमी है। साफ-सफाई और जनजागरूकता संबंधित कार्यक्रम भी पर्याप्त नहीं कराए गए, लेकिन पिछले वर्ष सफाई की स्थिति से इस साल काफी सुधार आया है। जिससे जिले की रैंकिंग सुधरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
- इन सुविधाओं से सुधरी रैकिंग
-------------------------------
1- सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का चालू होना
2- ओडिएफ प्लस घोषित होना
3- 18 सामुदायिक शोचालयों का निर्माण होना
4- सुबह व रात में सड़कों की सफाई होना
5- दोपहर व रात में कूड़ा उठाया जाना
6- शहर से उठाए गए कचरों को कूड़ा डंपिंग जोन में रखा जाना
----
- अभी अव्वल आने के लिए यह सुविधाएं होना है जरूरी
1- कर्मचारी कमी को पूरा करना
2- कूड़े को सीधे कचरा निस्तारण प्लांट तक पहुंचाने की सुविधा होना
3- आम लोगों को शहर को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक करना
4- व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कराना
5- खुले में शौच नहीं करने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाना
6- मानक के अनुसार सफाई कर्मियों की व्यवस्था करना
----
वर्जन...
- पिछले साल की अपेक्षा इस साल रैकिंग सुधरी है। अव्वल आने के लिए अभी और सुविधाएं उपलब्ध कराया जाना जरूरी है, जिसके लिए कवायद की जा रही है। शीघ्र ही जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य किया जाएगा, जिससे अगले साल अव्वल आने में कोई कमी नहीं रहे। - संतोष कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed