सुजानगंज। क्षेत्र के बैकुंठ धाम क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को रानीगंज और हिम्मत नगर के बीच हुआ। हिम्मत नगर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 94 रन बनाया। जवाबी पारी खेलने उतरी रानीगंज की टीम ने 13 ओवरों में ही लक्ष्य प्राप्त कर फाइनल मुकाबला जीत लिया।
रानीगंज के आरिफ मैन ऑफ द मैच जबकि हिम्मतनगर के नमन तिवारी मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए। मुख्य अतिथि सांसद मछलीशहर बीपी सरोज ने कहा कि धैर्य से खेलने वाला ही लक्ष्य तक पहुंचता है। हार से जो नहीं घबराता उसे ही जीत मिलती है। विधायक बदलापुर रमेश मिश्र ने कहा कि हार जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। जो हारे हैं उनको अपनी कमियों को सुधारने का अवसर मिला है। जीत हार सिर्फ ग्राउंड तक ही सीमित होती है। पूर्व विधायक जफराबाद डॉ. हरेंद्र सिंह ने कहा कि जो मैदान में उतरता है हार जीत उसी की होती है इसलिए कभी हार से निराश नहीं होना चाहिए। इस मौके पर अजय शंकर दुबे अज्जू ने कहा कि खेल से ग्रामीणांचल के युवाओं की प्रतिभा उभरकर सामने आती है। खेल से शरीर भी स्वस्थ रहता है। विद्याशंकर तिवारी, अरुण प्रकाश दुबे, विश्वंभर दुबे, नरेंद्र दुबे, ब्रह्मदेव दुबे, चंदन त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।