फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rani got second place in state level poetry recitation

Jaunpur News: प्रदेश स्तरीय कविता पाठ में रानी को दूसरा स्थान

Tue, 28 Jan 2025 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Rani got second place in state level poetry recitation
जौनपुर। राज्य स्तर आयोजित कविता पाठ प्रतियोगिता में जिले की छात्रा रानी ने दूसरा स्थान प्राप्त कर जनपद का मान बढ़ाया। बीएसए कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्रा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से परिषदीय उच्च प्राथमिक/कम्पोजिट एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 के छात्र-छात्राओं के लिए देशभक्ति आधारित गीतों और कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय स्तर, जनपद स्तर पर आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में जौनपुर के जलालपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुकुड़ीपुर की छात्रा रानी सरोज ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर जनपद का सम्मान बढा़या। पुरस्कार के रूप में 4000 की धनराशि प्राप्त की। जनपद स्तर पर रानी सरोज ने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई थी। छात्रा के प्रथम स्थान आने पर बीेएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने पुरस्कार के रूप में 2100 का पुरस्कार दिया था।
विज्ञापन

जनपद स्तर पर रामनगर ब्लाॅक के उच्च प्राथमिक विद्यालय राजापुर डेडारपुर की छात्रा निक्की गौड ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर 1500 एवं मुंगरा बादशाहपुर के कम्पोजिट विद्यालय गरियांव की छात्रा प्रिंसी मिश्रा ने तृतीय स्थान पाने पर पुरस्कार के रूप में 1100 की धनराशि प्राप्त किया। बीएसए डॉ.गोरखनाथ पटेल ने विजेता छात्राओं को बधाई दी। इस मौके पर जिला समन्वयक प्रशिक्षण विशाल कुमार, जिला समन्वयक दुर्गा प्रसाद सिंह, डॉ.कमलेश कुमार यादव, अजय कुमार मौर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed