फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ramashankar was dedicated to the nation till the last moment: Deputy CM

रमाशंकर अंतिम समय तक राष्ट्र के लिए रहे समर्पित: डिप्टी सीएम

Sun, 17 Oct 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Ramashankar was dedicated to the nation till the last moment: Deputy CM
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय रमाशंकर उपाध्याय जीवन के अंतिम समय तक राष्ट्र के लिए समर्पित रहें। उनका 70 वर्ष तक संघ प्रचारक रहना अकल्पनीय है। यह बातें उन्होंने शुक्रवार को सवंसा गांव निवासी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता व लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय रमाशंकर उपाध्याय की मूर्ति अनावरण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित करते हुए कहीं। इसके साथ ही उन्होंने सवंसा गांव में जाने वाली पिच सड़क का नाम स्वर्गीय रमाशंकर उपाध्याय के नाम करने की घोषणा की। बता दें शुक्रवार को होने वाला उनका कार्यक्रम अचानक रद्द हो गया था।
विज्ञापन

हेलीकाप्टर में तकनीकी खराबी आने की जानकारी देते हुए कार्यक्रम के आयोजक संघ प्रचारक अशोक उपाध्याय ने आश्वस्त किया कि जल्द ही जौनपुर आऊंगा और मूर्ति पर माल्यार्पण करने का सौभाग्य प्राप्त करूंगा। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं भारत सरकार श्रीराम मंदिर न्यास के महासचिव चम्पत राय ने कहा कि राम मंदिर हिंदुस्तान के सम्मान का प्रतीक है। अगर संप्रभुता संपन्न स्वाभिमान से जिंदा रहना है तो हमें अयोध्या रामजन्म भूमि के पांच सौ साल के इतिहास को मानना होगा। हम शांति से चलते रहें और लड़ते रहें। उन्होंने कहा कि न्यास की मंशा है कि 2023 में रामलला अपने गर्भगृह में विराज सकें । इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय रमाशंकर उपाध्याय से जुड़े संस्मरण भी सुनाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व सांसद रामविलास वेदांती ने कहा रमाशंकर उपाध्याय की राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव जीवन के अंतिम समय में भी रहा। आयोजक संघ के वरिष्ठ प्रचारक अशोक उपाध्याय एवं प्रमोद उपाध्याय ने सभी के प्रति आभार जताते हुए मंचासीन लोगों को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, विधायक डॉ हरेंद्र सिंह, विधायक रमेश चंद्र मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष जौनपुर पुष्पराज सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर राम विलास पाल, जितेंद्र मिश्रा,पाणिनी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed