फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rally strength in business Jonkenge

कारोबारी रैली में झोकेंगे ताकत

Thu, 31 Mar 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 31 Mar 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी को समाप्त करने की मांग को लेकर सराफा व्यवसाईयोें की हड़ताल बुधवर को 28 वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान सराफा व्यवसाईयों ने कसेरी बाजार स्थित कैंप कार्यालय में बैठक कर एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने पर रोष प्रकट किया। साथ ही पांच अप्रैल को होने वाली विशाल रैली को सफल बनाने पर मंत्रणा की गई।
विज्ञापन


महामंत्री मधुसूदन ने बताया कि एक्साइज ड्यूटी के विरोध में पांच अप्रैल को वाराणसी के नदेसर में पूर्वांचल के  सराफा व्यवसाईयों की रैली निकाली जाएगी। जिसमें पूरे पूर्वांचल के सराफा व्यवसाई प्रतिभाग करेंगे। बैठक में कार्यवाहक अध्यक्ष बंशीधर वर्मा, हरेराम केशरवानी, नीरज, सूरज सोनी, अजय जौहरी, राजू सेठ, अजीत सोनी, चंदन सोनी, मोनू, सोनू, अमर सेठ, कंहैया सेठ, बचाऊ सेठ आदि उपस्थित रहे। केराकत प्रतिनिधि के अनुसार-केराकत सर्राफा संघ ने बुधवार को अध्यक्ष अजीत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एक्साइज ड्यूटी का जमकर विरोध किया। इस दौरान बाइक से जुलूस निकाल कर पूरे नगर का भ्रमण किया। जुलूस निकालने वालो में अशोक जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, बच्ची विश्वकर्मा,पंकज कसौधन,प्रेमचंद सेठ, मनीष सेठ,अमित सेठ, गोलू सेठ, राजू सेठ,अभय, कमलापूरी, मसालु सेठ, प्रीत सेठ,राजेश साहू, संजय साहू,राजकुमार सेठ व अखिलेश सोनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed