{"_id":"6782262c55e8f3c65e034abc","slug":"rajmani-yadav-became-the-president-and-dinesh-pandey-became-the-general-secretary-jaunpur-news-c-193-1-va11001-128073-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: राजमणि यादव अध्यक्ष व दिनेश पांडेय बने महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: राजमणि यादव अध्यक्ष व दिनेश पांडेय बने महामंत्री
विज्ञापन
केराकत तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल के बीच शुक्रवार को संपन्न हुआ। इसमें राजमणि यादव अध्यक्ष व दिनेश पांडे महामंत्री चुने गये।
अध्यक्ष पद के लिए कुल दो लोगों ने पर्चा भरा था। राजमणी यादव और सुरेश कुमार मैदान में थे। वहीं महामंत्री पद के लिए कुल तीन लोगों ने ताल ठोकी थी। इसमें दिनेश पांडेय अपना परचम लहराने में कामयाब रहे। अध्यक्ष पद के लिए कुल 138 वोट पड़े जिसमें राजमणि यादव ने 76 मत प्राप्त कर सुरेश कुमार को मात दी। इस चुनाव में सुरेश कुमार को 55 वोट से ही संतोष करना पड़ा, वहीं तीन मत निरस्त रहा।
वहीं महामंत्री पद के लिए दिनेश पांडे को 47 मत, हिरेन्द्र यादव को 44 मत, राजवंत कुमार को 43 मत मिले। कांटे की टक्कर में दिनेश पांडे सर्वाधिक मत प्राप्त कर विजेता हुए। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए सुनील कुमार भारती व उपाध्यक्ष पद के लिए विवेक सिंह पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके थे।
मीडिया प्रभारी पद के लिए दो लोगों ने ताल ठोकी थी जिसमें संजय कुमार 82 वोट पाकर अनुपमा को मात दी, अनुपमा को मात्र 51 वोटों में ही सिमटना पड़ा। वरिष्ठ अधिवक्ता मुकेश शुक्ला, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, रितेश श्रीवास्तव, राणा शुक्ला, दिनेश शुक्ला आदि अधिवक्ताओं ने निर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर बधाई दी।

कलान में मृतक तांगा चालक राजाराम के घर बैठे शोकाकुल घरवाले और पड़ोस की महिलाएं। संवाद- फोटो : स्त्रोत- संगठन
विज्ञापन