फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rajgir died due to 11 thousand volt current during shuttering

Jaunpur News: शटरिंग के समय 11 हजार वोल्टेज करंट से राजगीर की मौत

Sun, 29 Jun 2025 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Rajgir died due to 11 thousand volt current during shuttering
शाहगंज। अर्गूपुर खुर्द गांव निवासी राजगीर युवक की शनिवार की रात मकान की शटरिंग करते समय 11 हजार वोल्टेज करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार फूलचंद बिंद (40) पूरा सरवन गांव निवासी विनोद बिंद के नवनिर्मित मकान बनाने का कार्य कर रहा था। शनिवार की रात मकान के छत की शटरिंग करते समय सामने से गुजरी 11 हजार वोल्टेज हाईटेंशन तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक लिखा-पढ़ी करते हुए पोस्ट मार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ -राजगीर फूलचंद की मौत की खबर सुनकर उनकी पत्नी फूलपत्ती बेसुध हो गई। उनका रो रो कर बुरा हाल है। घर में चारों तरफ मातम पसरा हुआ है। फूलचंद बिंद अपने पीछे दो बेटे विपिन (15), सचिन (13) और एक बेटी अंजली (10)को छोड़ गए। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले ही कमजोर थी। अब घर के कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार पर संकट का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस घर में कल तक हंसी खुशी का माहौल था। आज वहां मातम पसरा हुआ है। अब घर की सारी जिम्मेदारी महज 15 वर्षीय विपिन के कंधों पर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed