फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Raja Harpal Singh College will host state level school weight lifting competition

Jaunpur News: राजा हरपाल सिंह कॉलेज में होगी प्रदेशीय विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता

Mon, 08 Sep 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Raja Harpal Singh College will host state level school weight lifting competition
जौनपुर। खेल को बढ़ावा देने के लिए राजा हरपाल सिंह इंटर कॉलेज सिंगरामऊ में 16 से 19 सितंबर तक 69वीं प्रदेशीय विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

69वीं प्रदेशीय विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता के आयोजन के लिए हरी झंडी मिल गई है। इसके आयोजन के लिए 16, 17, 18 और 19 सितंबर की तिथि घोषित की गई है। कॉलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. आशीष कुमार सिंह ने बताया कि आयोजक मंडल की ओर से प्रदेश के कुल 18 मंडलों की टीमें के भाग लेने की सूचना दी गई है। उन्होंने बताया कि भारोत्तोलन प्रतियोगिता में लगभग 200 बालक और 200 बालिकाओं के साथ 100 टीम कोच व अधिकारियों के आने की सूचना है। बालिका वर्ग और महिला टीम के कोच के रुकने की व्यवस्था इंटर कॉलेज सिंगरामऊ में की गई है। पुरुष वर्ग की टीम के रुकने की व्यवस्था सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज बदलापुर और संग्राम बालिका इंटर कॉलेज बदलापुर में की गई है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन के लिए समिति का गठन किया जा रहा है। सभी समितियों को उनकी जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed