फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Raja Bahadur of Dharmapur defeated Arvind of Gorakhpur

Jaunpur News: धर्मापुर के राजबहादुर ने गोरखपुर के अरविंद को चित किया

Tue, 22 Oct 2024 02:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Raja Bahadur of Dharmapur defeated Arvind of Gorakhpur
खुटहन के मेंढ़ा गांव में रविवार को दो दिवसीय अंतर जनपदीय कुश्ती दंगल में 24 से अधिक पहलवानों ने दमखम दिखाया। सबसे रोचक मुकाबला धर्मापुर के राजबहादुर व गोरखपुर के पहलवान अरविंद के बीच रहा। राजबहादुर ने अरविंद को चित किया। ग्राम प्रधान भगवान प्रसाद यादव ने विजेताओं व उप विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जौनपुर के रामसमुझ ने पिलकिछा के गोविंद निषाद को, धीरज जौनपुर ने कन्हैया लाल जमैथा को, हर्षित तिवारी ने मनोज वाराणसी को, सचिन खोभरिया ने पिंटू बघाड़ी कलां को, पिंटू खोभरिया ने बल्ला रामपुर नद्दी को हराया। इसी तरह अमर देव रामपुर नद्दी ने आशीष गोरखपुर को, सचिन पिलकिछा ने आशीष दाउदपुर प्रतापगढ़ को, छोटू खोभरिया ने रंजीत कटघर को, शिवम बघाड़ी ने विशाल कपसिया को, विपुल यादव खोभरिया ने अमन यादव राऊतपुर को पछाड़ा।
विज्ञापन

विजयी पहलवानों को दर्शकों ने नकद इनाम देकर उत्साहित किया। प्रतियोगिता के निर्णायक रमेश उर्फ झिनकू सिंह पहलवान रहे। कमेंट्री रामजी पाठक ने किया। इस दौरान पूर्व प्रधान राकेश तिवारी, अरुण कुमार जायसवाल, समरजीत तिवारी, प्रधानाचार्य शिवप्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed