फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rainfall throughout the day, increased melting

दिनभर बूंदाबांदी, बढ़ी गलन

Fri, 07 Jan 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Rainfall throughout the day, increased melting
दोपहर में कोहरे की धुंध के चलते सद्भावना पुल की जली स्ट्रीट लाईटें। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। मौसम ने करवट ले लिया है। बृहस्पतिवार को पूरी तरह से खराब हो गया है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। दिनभर बूंदाबांदी से कारण लोग परेशान रहे। वहीं, दोपहर बाद से गलन बढ़ गई। शाम होते-होते बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

सुबह कुछ देर के लिए धूप निकली थी। इसके आसमान में बादल छा गए। करीब आठ बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद यह दौर रूक-रूक कर दोपहर तक चलता रहा। दोपहर से बूंदाबांदी लगातार रात आठ बजे के बाद तक जारी रहा। वहीं, दोपहर बाद से गलन बढ़ गई। बाजारों में सन्नाटा छा गया। रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर लोग ठंड से ठिठुरे नजर आए। लोग घरों में अलाव जलाकर बैठे थे।
विज्ञापन

वहीं, कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा में तैनात वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. सुरेश कुमार कन्नौजिया ने बताया कि 5 दिनों में 5 से लेकर 9 जनवरी तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई हैं। इस दौरान बादल छाए रहेंगे। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता 97 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 85 प्रतिशत रही, जबकि हवा की गति नौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरब से पश्चिम दिशा की ओर देखा गया। आगामी दिनों में ठंड एवं गलन बढ़ने के आसार हैं। रात में धुंध और कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed