{"_id":"59627cc04f1c1b8a178b470e","slug":"rain-water-rush-in-many-homes","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई घरों में घुसा बारिश का पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई घरों में घुसा बारिश का पानी
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
गड्ढे में घुसे ई-रिक्शे को सीधा करते युवक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को दोपहर बाद शहर समेत ग्रामीण इलाकों में भी झमाझम बारिश हुई। तेज बारिश के चलते शहर के निचले इलाके वाले मोहल्लों के कई घरों में पानी घुस गया। बारिश बंद होने के घंटों देर बाद तक शहर की सड़कों पर पानी भरा रहा। ग्रामीण इलाकों के कई अस्पताल, स्कूल परिसर में भी पानी भर गया है। गड्ढों में तब्दील सड़कें झील में तब्दील हो गई हैं।
जिले में 30 जून को मानसून ने दस्तक दी। उसी दिन से लगातार रुक रुक कर बारिश हो रही है। रविवार को सुबह से उमस थी। दोपहर करीब दो बजे आसमान में काली घटा छा गई और बादलों की गरज के साथ घंटे भर तक झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते शहर की अधिकतर सड़कों पर पानी भर गया। पालिटेक्निक से रुहट्टा, ओलंदगंज, शाहीपुल से लेकर शाहगंज पड़ाव, शकरमंडी तक सड़कों पर घुटने भर पानी लग गया। ताड़तला, मोहल्ला मीरमस्त, आलमगंज, बड़ी मस्जिद, पुरानी बाजार इलाकेर के कई घरों में बारिश का पानी घुस गया। नालियों की साफ सफाई न होने की वजह से बारिश बंद होने के घंटे भर बाद भी सड़कों पर पानी लगा रहा।
खासनपुर मोहल्ले में भी भी पानी भर गया। रुहट्टा में बैंकर्स कालोनी वाली गली के मोड़ पर नाली टूटने की वजह से कई लोग उसमें गिरकर चुटहिल भी हुए। आटो रिक्शा, बाइक सवार और चार पहिया वाहन भी टूटी हुई नाली में फंसकर हैरान हुए। खुटहनः थाना क्षेत्र के गभिरन गांव में शनिवार की रात बारिश के बीच कच्चा मकान ढह गया। मलबे में दबकर दंपती घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मलबे में दबकर गृहस्थी का सामान भी नष्ट हो गया।गांव निवासी 65 वर्षीय केदार गुप्ता अपनी पत्नी कृष्णा के साथ खाना खाकर घर में सो रहे थे। रात में बारिश के चलते मकान की एक दीवार ढह गई।