फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   rain,jaunpur news,injured

बारिश के चलते दीवार गिरने से मासूम समेत पांच घायल

Thu, 26 Sep 2019 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
rain,jaunpur news,injured
जौनपुर। गुरुवार को सुबह से लेकर देर शाम तक रुक रुक कर बारिश होती रही। बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। खेतसारय इलाके तेज बारिश हुई। जिससे कई दूकान और घरों में पानी भर गया। शाहगंज के लोनियापट्टी गांव में बारिश के चलते कच्ची दीवार ढहने से उसके मलबे में दबकर मासूम समेत पांच लोग घायल हो गए। सिकरारा के शेरवा बाजार में नीम का पुराना पेड़ बारिश के दौरान सड़क पर गिर पड़ा। जिससे देर तक आवागमन बाधित रहा। धर्मापुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के अलावा कई अन्य विद्यालय परिसर में जलभराव हो गया है। हालांकि गोमती नदी के जलस्तर में गुरुवार को 15 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई है। जिससे बाढ़ आने की आशंका से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली है। गोमती का जलस्तर बुधवार की शाम को 14 फीट पर था। जो गुरुवार को घटकर 13.5 फीट पहुंच गया। शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के लोनिया पट्टी गांव निवासी भदरसू चौहान के परिवार के लोग बारिश के दौरान अपने मकान में थे। इसी बीच कच्ची दीवार भर-भराकर ढह गई। जिसकी चपेट में आकर अमरावती (65) पत्नी भदरसू, रवीना (17) पुत्री अनिल चौहान, मनीषा (24) पत्नी रामू व उसके दो पुत्र कृष्णा (3), रितिक एक वर्ष मलबे में दबकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने मलबे से निकालकर सभी को राजकीय पुरुष चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने अमरावती व कृष्णा की हालत नाजुक देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। खेतासराय प्रतिनिधि के अनुसार तेज बारिश के चलते खेतासराय कस्बा और मानीकला गांव व बाजार में स्थित कई दूकान और मकानंो में पानी घुस गया। नगर पंचायत के मुख्य मार्ग चौराहा स्थित गुलशन मार्केट, खान कटरा समेत कई क्षेत्रों में नाली जाम होने के चलते घर और दूकानों में पानी भर गया। विद्यापीठ वार्ड में अधूरी नाली निर्माण के चलते चिकित्सक डॉ. धर्मराज पांडेय के आवास में नाली का गन्दा पानी घुस गया ।इसके अलावा क्षेत्र के मानी कलां गावं के जमिलाबाद मोहल्ले में जल निकासी न होने के चलते उस्मान, सफऱ्राज, अब्दुल हनीफ, अल्ताफ अहमद, अनीसुर्रहमान, शहनवाज अहमद आदि लोगो के घरों में पानी घुस गया । सिकरारा प्रतिनिधि के अनुसार शेरवा बाजार के तिराहा स्थित मेघनाथ जायसवाल की दूकान के सामने नीम का पेड़ शाम 6 बजे बारिश के दौरान सड़क पर गिर गया। जिससे भीलमपुर लिंक मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। बाइक और चार पहिया सवार रास्ता बदलकर जा रहे हैं। जबकि पैदल और साइकल सवार दूकान के बरामदे से होकर किसी तरह गुजर रहे हैं। धर्मापुर प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व माध्यमिक विद्यालय धर्मापुर परिसर में जलभराव हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed