{"_id":"5e1626c18ebc3e88096903a3","slug":"rain-increases-farmers-concern-cold-increases-jaunpur-news-vns5041384142","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, ठंड बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, ठंड बढ़ी
विज्ञापन
02- ओलन्दगंज में दोपहर में हो रही बारिश से बचने का प्रयास करती युवती।
- फोटो : JAUNPUR
बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, ठंड बढ़ी
फोटो-
- कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि से फसलों पर गहराया संकट
- अगले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बने रहने का अनुमान
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। मौसम के रुख में फिर से बदलाव हुआ है। बुधवार को हल्की बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है तो सर्द हवाओं के चलते ठंड में भी इजाफा हुआ है। कुछ क्षेत्रों में ओले भी गिरे। मौसम में यह बदलाव फसलों के लिए काफी नुकसानदायक माना जा रहा है। उधर, बाजारों में कीचड़-फिसलन से राहगीरों की मुश्किल बढ़ गई है।मंगलवार को मौसम साफ होने के बाद लोगों में ठंड से राहत मिलने की उम्मीद जगी थी, मगर बुधवार को अचानक से मौसम ने फिर पलटी मारी। सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर में हल्की बारिश शुरू हो गई। सर्द हवाओं के बीच बारिश की बूंदे लोगों को कंपाती रही। बारिश के चलते ठंड से बचाव के लिए अलाव भी कारगर नहीं हो सका। पूरे दिन लोग बारिश से बचने के लिए छिपते-छिपाते रहे। बाजारों में भी चहल-पहल कम रही। मौसम वैज्ञानिक डॉ.पंकज जायसवाल के मुताबिक दस जनवरी तक मौसम में नमी रहने की उम्मीद है। गुरुवार को भी बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि बारिश के गेहूं के अलावा अन्य फसलों को नुकसान हो सकता है। लिहाजा किसान सावधानी बरतें। फसल में किसी तरह का बदलाव नजर आते ही तत्काल विशेषज्ञों से संपर्क करें। उधर, खुटहन क्षेत्र में बारिश के दौरान दोपहर में कुछ देर के लिए ओले भी गिरे। इससे किसान संशकित हो गए हैं। उन्हें यह चिंता सता रही है कि अगर आगे भी ओलावृष्टि हुई तो फसलें पूरी तरह चौपट हो जाएगी। नेवढ़िया क्षेत्र में रुक-रूककर दिन भर होती रही हल्की बारिश से किसान चिंतित हैं। भारत लाल पटेल, राजकुमार पटेल, मनोज दुबे, सुरेंद्र दुबे, लालचंद्र पटेल, दिनेश तिवारी के मुताबिक अगर बारिश जोरदार हुई तो मटर, आलू, चना, सरसों, अरहर सहित सब्जी की फसल भी चौपट हो जाएगी। बदलापुर, सिकरारा सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में भी बारिश का असर दिखा। दिन भर बादलों के बीच हल्की बारिश ने जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त किया है, वहीं किसानों की पेशानी पर बल ला दिया है।
---
बिजली गिरने से छात्रा झुलसी
बरसठी। थाना क्षेत्र के चतुर्भुजपुर नेवादा गांव में बुधवार को बिजली गिरने से कक्षा 8 की छात्रा झुलस गई। परिजनों ने उसे सीएचसी बरसठी में भर्ती कराया। बताते हैं कि छात्रा अंजनी गौड़ दोपहर में स्कूल बंद होने के बाद घर लौटी। इसी दौरान बिजली गिर गई, जिससे वह जलने लगी। परिजनों ने तत्काल कंबल डालकर आग बुझाया और उसे सीएचसी में भर्ती कराया। परिजनों के मुताबिक बिजली छात्रा से थोड़ी दूर पर गिरी थी, जिसके चलते वह आंशिक रुप से झुलस गई।
---
पांचवीं तक के स्कूल कल तक बंद
जौनपुर। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के मद्देनजर डीएम दिनेश कुमार सिंह ने जिले में कक्षा-1 से पांचवीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। दस जनवरी तक जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र, नर्सरी, एक से पांच तक परिषदीय व निजी स्कूल बंद रहेंगे। अध्यापक स्कूलों में उपस्थित होकर अन्य काम निपटाएंगे।