{"_id":"66b4d8e3443294d0c6096fb1","slug":"railway-track-broke-in-jaunpur-panic-department-wheels-stopped-for-three-hours-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: रेल पटरी टूटी, विभाग में मचा हड़कंप, तीन घंटे तक थमे रहे पहिए; ग्रामीणों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: रेल पटरी टूटी, विभाग में मचा हड़कंप, तीन घंटे तक थमे रहे पहिए; ग्रामीणों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
Thu, 08 Aug 2024 08:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 08 Aug 2024 08:12 PM IST
सार
Jaunpur News: जौनपुर के नीभापुर स्टेशन के पास रेल पटरी टूटी देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी। इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद रेल पटरी को जोड़ दिया गया।
विज्ञापन
पटरी की मरम्मत करता कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी-प्रतापगढ़ लखनऊ रेल खंड पर नीभापुर रेलवे स्टेशन पश्चिमी केबिन के पास गुरुवार की भोर में रेल पटरी टूट गई। इसके कारण तीन घंटे तक रेल परिचालन ठप रहा। ग्रामीणों की सतर्कता से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पटरी टूटने से मरुधर एक्सप्रेस, इंटर सिटी व पैसेंजर ट्रेनों की पहिए तीन घंटे तक थमी रही।
विज्ञापन
नीभापुर स्टेशन के निकट रेल पटरी आठ इंच टूट गई थी। सुबह निकले ग्रामीणों की नजर टूटी पटरी पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल जानकारी स्टेशन अधीक्षक नीभापुर प्रवेश कुमार को दी। स्टेशन अधीक्षक ने उच्च अधिकारियों तक यह जानकारी मुहैया कराई।
विज्ञापन
अधिकारियों के आदेश पर तुरंत रेल परिचालन रोक दिया गया। वाराणसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को नीभापुर रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। जोधपुर से वाराणसी जाने वाली मरुधर एक्सप्रेस व प्रतापगढ़ से वाराणसी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को बादशाहपुर स्टेशन पर खड़ा कर दिया गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही रेल टेक्निकल स्टाफ पहुंचा दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद रेल पटरी को ठीक किया जा सका। रेल पटरी ठीक होने के बाद लगभग आठ बजे मरुधर एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेन को वाराणसी के लिए तथा इंटरसिटी एक्सप्रेस को लखनऊ के लिए रवाना किया गया।
बोले अधिकारी
रेल पटरी क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण ट्रेन परिचालन रोक दिया गया था। रेल पटरी ठीक करने के बाद परिचालन बहाल हो गया है। - नीभापुर प्रवेश कुमार,स्टेशन अधीक्षक