फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Railway crossing remained closed for seven hours due to doubling work passers by were upset

दोहरीकरण कार्य के चलते सात घंटे बंद रही रेलवे क्रॉसिंग, परेशान रहे राहगीर

Wed, 03 Feb 2021 06:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
Railway crossing remained closed for seven hours due to doubling work passers by were upset
करंजाकला। जौनपुर-अयोध्या रेल मार्ग दोहरीकरण कार्य के लिए बुधवार सुबह आठ बजे से अपराह्न तीन बजे तक कोठवार रेलवे क्रॉसिंग बंद रही। सिद्दीकपुर से जमुहाई के मार्ग पर सफर करने वालों को काफी दुश्वारी हुई। पूर्व सूचना न होने से विद्यार्थियों को भी कई किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर आवागमन करना पड़ा।
विज्ञापन

कोठवार से महंगावा स्टेशन तक दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। इसके लिए सात घंटे का मेगा ब्लाक लिया गया था। इसकी पूर्व सूचना जनता को दिए बगैर बुधवार को सुबह आठ बजे कोठवार रेलवे क्रॉसिंग को बंद कर काम शुरू कर दिया गया। पहले तो लोगों ने रुटीन के तहत क्रॉसिंग बंद होना सोचते हुए इंतजार करते रहे, लेकिन जब काफी देर तक क्रॉसिंग नहीं खुली तो पूछताछ की। पता चलने पर राहगीर दूसरे ग्रामीण रास्तों से कई किमी घूमकर आवागमन किए। इस मार्ग पर स्थित स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को काफी परेशानी हुई। ककोरगहना और जंगीपुर खुर्द रेलवे क्रॉसिंग से होते हुए उन्हें अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed