फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rail track broken in Jaunpur, trains operated with the help of Kashan

जौनपुर में टूटी मिली रेल पटरी, काशन के सहारे हुआ ट्रेनों का संचालन

Thu, 11 Feb 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Rail track broken in Jaunpur, trains operated with the help of Kashan
खेतासराय क्षेत्र के शेखपुर मंसूर अली गांव के पास टूटा रेलवे ट्रैक की पटरी। सवांद - फोटो : JAUNPUR
खेतासराय। वाराणसी-फैजाबाद रेल मार्ग पर खेतासराय थाना क्षेत्र के शेख मंसूर अली गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह रेल पटरी टूटी होने की खबर से महकमे में हड़कंप मच गया। पटरी कब टूटी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया। पटरी टूटने के चलते काशन के सहारे गाड़ियों का संचालन हुआ। शाम तक पटरी का मरम्मत किए जाने के बाद रेल यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

खेतासराय थाना क्षेत्र के शेखपुर मंसूर अली गांव के पास सुबह करीब 9 बजे ग्रामीणों ने पटरी टूटी देख इसकी सूचना गेट मैन राजीव कुमार को दी। गेटमैन ने तत्काल यह सूचना खेतासराय स्टेशन मास्टर सुमित कुमार सुमन को दी। स्टेशन मास्टर सुमित कुमार ने उच्चाधिकारियों को सूचित करते हुए रेलमार्ग पर धीमी गति का काशन लगवा दिया। पटरी चटकने के चलते सुबह से गोदान एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस और दून एक्सप्रेस समेत कई मालगाड़ी काशन के सहारे धीमी गति से पास हुई। शाम 5 बजे रेल कर्मचारियों ने पटरी की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया, जिसके बाद रेल यातायात सामान्य हो सका। स्टेशन अधीक्षक वैभव सिंह ने बताया कि पटरी का पुराना वेल्डिंग जोड़ पर फ्रैक्चर हुआ था। इसकी मरम्मत के बाद यातायात सामान्य हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed