{"_id":"612609d941c9ba526a6b9bd9","slug":"rail-passenger-dies-after-falling-from-running-train-in-jaunpur-police-trying-to-identify-dead-body","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुरः चलती ट्रेन में गेट पर खड़ा था युवक, गिरने से हुई मौत, शिनाख्त की कोशिश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुरः चलती ट्रेन में गेट पर खड़ा था युवक, गिरने से हुई मौत, शिनाख्त की कोशिश जारी
Wed, 25 Aug 2021 02:44 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 25 Aug 2021 02:44 PM IST
सार
बुधवार तड़के करीब पांच बजे लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन गुजर रही थी। इसी दौरान गेट पर खड़े होकर यात्रा कर रहा एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक असंतुलित होकर चलती ट्रेन से महगांवा रेलवे स्टेशन के समीप गिर गया।
विज्ञापन
चलती ट्रेन से गिरकर रेल यात्री की मौत
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
यूपी के जौनपुर जिले में महगांवा रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार तड़के चलती ट्रेन से गिरकर एक यात्री की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यात्री महगांवा स्टेशन के समीप गेट संख्या - 51 सी के पास गिरा था। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बुधवार तड़के करीब पांच बजे लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन गुजर रही थी। इसी दौरान गेट पर खड़े होकर यात्रा कर रहा एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक असंतुलित होकर चलती ट्रेन से महगांवा रेलवे स्टेशन के समीप गिर गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
इसी दौरान वाराणसी की तरफ से आ रही सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन के गार्ड की नजर रेलवे पटरी किनारे घायलावस्था में पड़े युवक पर पड़ी तो उन्होंने कंट्रोल को जानकारी दी। इसके बाद पहुंची जीआरपी घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। काफी प्रयास के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो पाई। मामले में जीआरपी चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मृतक की जेब से कुछ भी नहीं मिल सका, जिससे उसकी पहचान की जा सके। घटनास्थल पर जांच के लिए टीम भेजी गई है।