फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   rail passenger dies after falling from running train in jaunpur police trying to identify dead body

जौनपुरः चलती ट्रेन में गेट पर खड़ा था युवक, गिरने से हुई मौत, शिनाख्त की कोशिश जारी

Wed, 25 Aug 2021 02:44 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 25 Aug 2021 02:44 PM IST
सार

बुधवार तड़के करीब पांच बजे लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन गुजर रही थी। इसी दौरान गेट पर खड़े होकर यात्रा कर रहा एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक असंतुलित होकर चलती ट्रेन से महगांवा रेलवे स्टेशन के समीप गिर गया। 

विज्ञापन
rail passenger dies after falling from running train in jaunpur police trying to identify dead body
चलती ट्रेन से गिरकर रेल यात्री की मौत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले में महगांवा रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार तड़के चलती ट्रेन से गिरकर एक यात्री की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यात्री महगांवा स्टेशन के समीप गेट संख्या - 51 सी के पास गिरा था। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बुधवार तड़के करीब पांच बजे लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन गुजर रही थी। इसी दौरान गेट पर खड़े होकर यात्रा कर रहा एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक असंतुलित होकर चलती ट्रेन से महगांवा रेलवे स्टेशन के समीप गिर गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


इसी दौरान वाराणसी की तरफ से आ रही सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन के गार्ड की नजर रेलवे पटरी किनारे घायलावस्था में पड़े युवक पर पड़ी तो उन्होंने कंट्रोल को जानकारी दी। इसके बाद पहुंची जीआरपी घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। काफी प्रयास के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो पाई। मामले में जीआरपी चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मृतक की जेब से कुछ भी नहीं मिल सका, जिससे उसकी पहचान की जा सके। घटनास्थल पर जांच के लिए टीम भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed