{"_id":"5dd2eb9a8ebc3e5504063ed1","slug":"rail-accident-averted-with-the-understanding-of-gate-main-and-driver-jaunpur-news-vns495112386","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेटमैन और चालक की सूझबूझ से टला रेल हादसा..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेटमैन और चालक की सूझबूझ से टला रेल हादसा..
विज्ञापन
गेट मैंन और चालक की सूझबूझ से टला रेल हादसा
मीरगंज। जंघई रेलवे स्टेशन के पश्चिम गरियांव रेल फाटक के पास जम्मूतवी से चलकर राजेंद्रनगर पटना को जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस ट्रेन से बड़ी दुर्घटना होते होते बच गई। गेटमैन व ट्रेन चालक की सूझ बूझ से हादसा टल गया। अन्यथा किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नही किया जा सकता।
गेट मेन दिलीप कुमार को स्टेशन मास्टर ने गेट बंद करने के लिए सूचित नहीं। जंघई से मुंगराबादशाहपुर रोड पर स्थित गरियांव रेल फाटक खुला रहने से दोनों ओर सडक पर गाडिय़ां आ जा रही थी । तभी गेटमैन ने 3 बजे के करीब नीभापुर की ओर से अर्चना एक्सप्रेस ट्रेन को आते देख लिया। वह लाल झंडी लेकर फाटक पार कर रहे लोगों को शोर मचाते हुए रोकने लगा। ट्रेन चालक दूर से ही खतरा भांप कर ट्रेन को फाटक पर पहुंचने से पहले ही रोक लिया। जिससे कोई हादसा नही हुआ। करीब 20 मिनट तक ट्रेन फाटक पर खड़ी रही। गेट बन्द कर ट्रेन को 3:30 पर जंघई से वाराणसी की ओर रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक शिव कुमार यादव का कहना है कि ट्रेन आने से पहले सिग्नल हैंग हो गया था। बाद मे सही हो गया । ट्रेन बिलम्बित नही हुई है।