फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Raids in two hotels, Joint Magistrate sealed

दो होटलों में छापामारी,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया सील

Thu, 07 Jul 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Raids in two hotels, Joint Magistrate sealed
सिटी स्टेशन के पास दो होटलों में प्रशासन ने पुलिस टीम के साथ बुधवार को छापा मारा। देह व्यापार कराने की शिकायत पर पहुंची टीम ने होटल के सभी कमरों की तलाशी ली। हालांकि शिकायत झूठी निकली, लेकिन, कमरों में आपत्तिजनक वस्तुएं मिली। वहीं, जांच में पता चला कि दोनों होटल का नक्शा नहीं बना है। इतना ही नहीं, सराय होटल एक्ट की एनओसी समेत अन्य अभिलेख भी नहीं दिखा पाए, जिसके चलते दोनों होटलों को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

सिटी स्टेशन स्थिति होटल पीयूष और दक्षिणा होटल की लगातार शिकायतें मिल रही थी। यहां देह व्यापार और गलत गतिविधियों के संचालित होने की बार-बार मिल रही शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार अखिलेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में फोर्स के साथ दोपहर करीब 12.30 बजे पहुंचे। सिटी स्टेशन के सामने चल रहे होटल पीयूष व दक्षिणा में पुलिस फोर्स के साथ एक साथ छापेमारी करने पहुंचे। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पहुंचने की भनक पहले ही लग गई थी। इससे यहां से कुछ लोग फरार हो गए। हालांकि दोनों ही होटलों के कुछ कमरों की तलाशी ली गई। जहां जांच टीम को आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली। इसके बाद जब होटल मालिकों से नक्शा, अग्निशमन की एनओसी, सराय होटल एक्ट की एनओसी व अन्य अभिलेख मांगे गए तो कुछ भी नहीं मिला। इसपर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दोनों होटलों को अभिलेख दिखाने तक सील कर दिया है। इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि होटल पीयूष व दक्षिणा होटल में गलत गतिविधि व देह व्यापार की शिकायतें मिली थीं। इस पर छापेमारी की गई। होटल चलाने के अनिवार्य मानक के अभिलेख भी दिखा पाए, जिसके चलते दोनों होटलों को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed