{"_id":"62c5de87ae2cf5033703e8ab","slug":"raids-in-two-hotels-joint-magistrate-sealed-jaunpur-news-vns662652354","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो होटलों में छापामारी,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो होटलों में छापामारी,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया सील
विज्ञापन
सिटी स्टेशन के पास दो होटलों में प्रशासन ने पुलिस टीम के साथ बुधवार को छापा मारा। देह व्यापार कराने की शिकायत पर पहुंची टीम ने होटल के सभी कमरों की तलाशी ली। हालांकि शिकायत झूठी निकली, लेकिन, कमरों में आपत्तिजनक वस्तुएं मिली। वहीं, जांच में पता चला कि दोनों होटल का नक्शा नहीं बना है। इतना ही नहीं, सराय होटल एक्ट की एनओसी समेत अन्य अभिलेख भी नहीं दिखा पाए, जिसके चलते दोनों होटलों को सील कर दिया गया है।
सिटी स्टेशन स्थिति होटल पीयूष और दक्षिणा होटल की लगातार शिकायतें मिल रही थी। यहां देह व्यापार और गलत गतिविधियों के संचालित होने की बार-बार मिल रही शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार अखिलेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में फोर्स के साथ दोपहर करीब 12.30 बजे पहुंचे। सिटी स्टेशन के सामने चल रहे होटल पीयूष व दक्षिणा में पुलिस फोर्स के साथ एक साथ छापेमारी करने पहुंचे। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पहुंचने की भनक पहले ही लग गई थी। इससे यहां से कुछ लोग फरार हो गए। हालांकि दोनों ही होटलों के कुछ कमरों की तलाशी ली गई। जहां जांच टीम को आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली। इसके बाद जब होटल मालिकों से नक्शा, अग्निशमन की एनओसी, सराय होटल एक्ट की एनओसी व अन्य अभिलेख मांगे गए तो कुछ भी नहीं मिला। इसपर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दोनों होटलों को अभिलेख दिखाने तक सील कर दिया है। इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि होटल पीयूष व दक्षिणा होटल में गलत गतिविधि व देह व्यापार की शिकायतें मिली थीं। इस पर छापेमारी की गई। होटल चलाने के अनिवार्य मानक के अभिलेख भी दिखा पाए, जिसके चलते दोनों होटलों को सील कर दिया गया है।