फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Raids in three districts, questioning on Number 40 surveillance, interrogation lasted three hours in jail

जबरन वसूली और लूट का मामला: तीन जिलों में छापा, 40 नंबर सर्विलांस पर, जेल में तीन घंटे तक हुई पूछताछ

Sat, 26 Sep 2026 04:59 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 26 Sep 2026 04:59 PM IST
सार

जलालपुर और सुरेरी थाना में दर्ज जबरन वसूली और लूट के दो मामलों की जांच चल रही है। इसे लेकर एसआईटी की टीम शुक्रवार को जेल पहुंची और आरोपियों से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की।

विज्ञापन
Raids in three districts, questioning on Number 40 surveillance, interrogation lasted three hours in jail
जबरन वसूली और लूट के दो मामलों की जांच चल रही - फोटो : एआई

विस्तार

जौनपुर जिले के जलालपुर और सुरेरी थाना में दर्ज जबरन वसूली और लूट के दो मामलों की जांच चल रही है। शुक्रवार को मामले में एसआईटी टीम से जुड़े अधिकारी ने बताया कि आरोपी निलंबित थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वाराणसी, मिर्जापुर व प्रयागराज में दबिश दी।
विज्ञापन


जांच के दौरान करीब 40 मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं। इनके जरिये आरोपियों के आपसी संपर्क और कनेक्शन की पड़ताल की जा रही है। वाराणसी निवासी राजेंद्र दुबे, खाता धारक वंश नारायण गिरी, राज नारायण गिरी और सुरेरी के निलंबित थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह की तलाश तेज कर दी गई है।
विज्ञापन


राज नारायण गिरी और दिव्य प्रकाश सिंह पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। वहीं, एसआईटी की टीम शुक्रवार को जेल पहुंची और मामले में सलाखों के पीछे पहुंचे आरोपियों से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने आत्मसमर्पण करने वाले केराकत कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ी पट्टी निवासी संकीत और उसके भाई विकास सिंह से भी पूछताछ की। जांच टीम के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने घटना में अपनी भूमिका स्वीकार की है। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों का संपर्क सुरेरी थाना क्षेत्र के देहुआ निवासी राज नारायण गिरी से था।


इसे भी पढ़ें; यूपी में चार कत्ल और आरोपी का एनकाउंटर: पिता की गोली से ही हुई थी बच्चे की मौत, इस रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

राज नारायण गिरी, सुरेरी में ग्राहक सेवा केंद्र के मालिक बताए जा रहे हैं। इस ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन कबीरुद्दीनपुर निवासी मनीष पटेल करता था। इसी मामले में निलंबित आरक्षी सत्येंद्र कुमार गौड़ और आरक्षी विष्णु सिंह की भी गिरफ्तारी हो चुकी है। एसआईटी अब भागे आरोपियों तक पहुंचने के लिए उनके संपर्कों और मोबाइल नंबरों की पड़ताल कर रही है। पुलिस टीमों को अलग-अलग जिलों में भेजकर लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed