फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Raid in hotel on information of prostitution, six arrested including three women

Jaunpur News: देह व्यापार की सूचना पर होटल में छापा, तीन महिलाओं समेत छह गिरफ्तार

Wed, 09 Oct 2024 02:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Raid in hotel on information of prostitution, six arrested including three women
नगर स्थित पुराने एलआईसी कार्यालय के समीप एक होटल में देह व्यापार की सूचना पर मंगलवार शाम प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारा। इस दौरान तीन महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। होटल संचालक फरार हो गया। पुलिस ने अश्लीलता फैलाने का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

नगर के अयोध्या मार्ग स्थित पुराने एलआईसी के समीप अतिथि गृह होटल में पुलिस को देह व्यापार का इनपुट मिल रहा था। मंगलवार को उपजिलाधिकारी राजेश चौरसिया और क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान देर शाम फोर्स के साथ होटल पहुंच गए। मौके से तीन महिलाओं और होटल के तीन कर्मचारियों को पकड़ा गया। हालांकि उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में नहीं पाया गया, लेकिन पुलिस का कहना है कि महिलाओं को अश्लीलता फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि होटल में देह व्यापार की सूचना बहुत दिनों से मिल रही थी। गिरफ्तार छह आरोपियों और संचालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया ने बताया कि शिकायत मिलने पर छापा मारा गया। होटल का लाइसेंस है कि नहीं, इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed