फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rahul Yadav, wanted in the murder of a head constable, surrendered in court

Jaunpur News: हेड कांस्टेबल की हत्या में वांछित राहुल यादव ने कोर्ट में किया सरेंडर

Fri, 23 May 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Rahul Yadav, wanted in the murder of a head constable, surrendered in court
जौनपुर। जलालपुर और चंदवक थाना क्षेत्र में पशु तस्करों द्वारा हेड कांस्टेबल दुर्गेश सिंह की हत्या के बाद जिले की पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए सख्त रवैया अख्तियार कर लिया है। पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इसी दबाव से बृहस्पतिवार को हत्या के एक आरोपी राहुल यादव ने वाराणसी की एक अदालत में समर्पण कर दिया।जलालपुर थाना क्षेत्र के चवरी बाजार के समीप पुलिस टीम पर पशु तस्करों ने गाड़ी चढ़ाई। इसके बाद खुज्जी मोड़ पर पशु तस्करों ने अपनी गाड़ी से हेड कांस्टेबल दुर्गेश सिंह को कुचल दिया। इस जघन्य वारदातों के बाद पुलिस प्रशासन ने एक्शन लेते हुए जिलेभर में पशु तस्करों और हत्याकांड में संलिप्त आरोपियों की तलाश तेज कर दी। पुलिस की विशेष टीमें लगातार अलग-अलग गांवों, ठिकानों और संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और कई जगह तलाशी अभियान भी चलाए जा रहे हैं।इसी दबाव और सख्ती के चलते बृहस्पतिवार को हेड कांस्टेबल की हत्या में नामजद वांछित आरोपी राहुल यादव, निवासी बेला (ताला) गांव, थाना चोलापुर, वाराणसी ने वाराणसी की एसीजेएम प्रथम अदालत (न्यायाधीश राजीव मुकुल पांडेय) में समर्पण कर दिया। जानकारी के मुताबिक, राहुल यादव पूर्व में लंका थाने में भी पशु तस्करी के मामले में वांछित था और फरार चल रहा था।पुलिस की मानें तो यह समर्पण आगे की कार्रवाई में महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकता है। जौनपुर पुलिस अब राहुल यादव की कोर्ट से रिमांड मांगेगी और उससे पूछताछ कर इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की जानकारी जुटाने में लगेगी। केराकत सीओ अजीत रजक ने कहा कि जल्द ही इस हत्याकांड में शामिल आजाद यादव को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed