फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   PWD worker killed by stuffing cloth in mouth and punching

Jaunpur News: मुंह में कपड़ा ठूंसकर और पंच मारकर पीडब्ल्यूडी कर्मी की हत्या

Fri, 05 May 2023 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
PWD worker killed by stuffing cloth in mouth and punching
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी गांव के तिवारीपुरा में घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित पाही पर बृहस्पतिवार की रात सोते समय एक पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी की पंच मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने उनके मुंह में कपड़ा ठूंसकर और सिर पर पंच से हमला करके घटना को अंजाम दिया। इस मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार एक दिन पहले यानी बुधवार की रात में खेतासराय थाना क्षेत्र के अरहंद गांव में एक बरात आई थी। बरात में ही कुछ लोगों से विवाद हुआ था। विवाद के बाद अगले दिन यानी बृहस्पतिवार की सुबह तिवारीपुरा निवासी पंधारी यादव (52) एक व्यक्ति के साथ समझाने गए थे। वहां फिर से विवाद हुआ तो पंधारी अपने घर चले आए। बृहस्पतिवार की रात में घर से थोड़ी दूर पाही पर पंपिंग सेट के पास मड़ई में सोने चले गए। इसी दौरान रात में आए बदमाशों ने हत्या कर दी। मृतक पंधारी की पत्नी उर्मिला ने आरोप लगाया कि मनोज अपने साथियों के साथ पाही पर आया और पंच, लाठी-डंडों से उसके पति पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पंधारी को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में मौत हो गई। एसएचओ सरायख्वाजा अखिलेश कुमार मिश्र ने कहा कि मृतक की पत्नी उर्मिला की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले के खुलासे के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। बताया कि घटना के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। सभी तथ्यों पर जांच की जा रही है। इस मामले में मनोज, सूरज, आकाश, अमित और सूरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed