फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Puvivi the volleyball title

पूविवि को वॉलीबाल का खिताब

Mon, 22 Feb 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 22 Feb 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Puvivi the volleyball title
 वीर बहादुर सिंह पूविवि के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित अंतर विश्वविद्यालयीय महिला वालीबाल प्रतियोगिता के फाइनल में पूविवि ने रवींद्र भारतीय विवि को हराकर खिताब जीत लिया।
विज्ञापन


 जबकि पं रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर तीसरे और रांची विवि झारखंड चौथे स्थान पर रही। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया। अन्तर विश्वविद्यालयी महिला वालीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पूविवि
विज्ञापन


और रविन्द्र भारतीय विवि वेस्ट बंगाल के बीच खेला गया। जिसमें चार सेटों का मुकाबला बङ़ा ही रोमांचक रहा। काटे की टक्कर के मैच में दर्शक भी जोश से भर गए। पहले सेट में पूविवि ने रविन्द्र भारतीय को 25/19, दूसरे सेट में
विज्ञापन
विज्ञापन


25/18 से पछाङ़ते हुए तीसरे सेट में प्रवेश किया। जिसमें काटे की टक्कर में रविन्द्र भारतीय ने वापसी करते हुए 25/24 से पूविवि को पछाड़ दिया। लेकिन चौथे सेट में पूविवि ने रोमांचक वापसी करते हुए 25/19 से के अंतर से

 मैच जीत लिया। इस प्रकार पूविवि ने 3/1 से रविन्द्र भारतीय विवि को हरा दिया। इसके अलावा पूरे प्रतियोगिता में तीसरा स्थान पं रविशंकर राय छत्तीसगढ़ ने प्राप्त किया। चौथे स्थान पर रांची विवि झारखंड सफल रहा, खिलाड़ियों को


 पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि प्रो. बीबी तिवारी ने किया। इस मौके पर डा. शिवशंकर सिंह, डा. मानस पाण्डेय, डा. अविनाश पार्थिडेकर, डा. रजनीश, डा. प्रदीप कुमार, डा. एचसी पुरोहित,  डा. देवेन्द्र नाथ सिंह, डा. अशोक सिंह, राम आश्रय शर्मा, डा. विजय तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed