{"_id":"6841daa8f827431f630ad5e1","slug":"purvanchal-university-preparations-to-conduct-phd-entrance-exam-on-july-15-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-135397-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल विवि : पीएचडी प्रवेश की परीक्षा 15 जुलाई को कराने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल विवि : पीएचडी प्रवेश की परीक्षा 15 जुलाई को कराने की तैयारी
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की पीएचडी की प्रवेश परीक्षा 15 जुलाई को कराने की तैयारी है। विवि प्रशासन 52 विषयों के लिए प्रवेश परीक्षा कराएगा। जुलाई के पहले सप्ताह में प्रवेश पत्र जारी किए जाने की उम्मीद है।
विवि परिसर के अलावा संबद्ध कॉलेजों में संचालित विषयों में शोध के लिए विवि प्रशासन प्रवेश परीक्षा के जरिए (नेट और जेआरएफ को छोड़कर) दाखिला लेता है। इन विषयों में प्रवेश परीक्षा के लिए अब तक 6 हजार 926 आवेदन आ चुके हैं। शोध में दाखिला की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए कुलपति प्रो. वंदना सिंह समिति का गठन किया है। समिति की निगरानी में प्रवेश परीक्षा कराने के साथ ही दाखिला की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। शोध प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. गिरधर मिश्र ने बताया कि परीक्षा 15 जुलाई को कराने की तैयारी है। प्रवेश परीक्षा के लिए आए आवेदन को विषयवार अलग किया जा रहा है। नेट और जेआरएफ के अभ्यर्थियों का सीधे दाखिला लिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -
पूविवि इन विषयों में कराता है शोध
पूर्वांचल विवि बॉयोटेक्नोलॉजी, व्यावसायिक अर्थशास्त्र, मानव संसाधन विकास, वित्तीय अध्ययन, बिजनेस मैनेजमेंट, व्यावहारिक मनोविज्ञान, कंप्यूटर अप्लीकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, इलेट्रिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर सांइस एंड इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान, जनसंचार एवं पत्रकारिता, नैनोसाइंस, रिन्यूएबल एनर्जी, भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, भूगर्भ विज्ञान, अप्लाइड जियोलॉजी, विधि, हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, प्राचीन इतिहास, मनोविज्ञान, सैन्य विज्ञान, इतिहास, अर्थशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, संस्कृत, दर्शनशास्त्र, उर्दू , शिक्षक शिक्षा संकाय (बीएड), वाणिज्य, प्राणि विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, संगीत, गृहविज्ञान, भूगोल, शस्य विज्ञान, आनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन, पादप रोग विज्ञान, कीट विज्ञान, कृषि रसायन एवं मृदा विज्ञान ,उद्यान विज्ञान , पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान, कृषि अर्थशास्त्र, कृषि प्रसार, कृषि अभियांत्रिकी, चित्रकला आदि विषयों में शोध कराता है।