फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   public welfare

जन-जन के लिए काम कर रही मोदी सरकार

Thu, 14 Apr 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 14 Apr 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
public welfare
रूहट्टा स्थित राजकमल हाल में भाजपा की जिला कार्यसमिति के समारोह में उपस्थित कार्यकर्ता।
 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने बुधवार को रुहट्टा स्थित एक लान में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के सम्मेलन में मंथन किया गया। इस दौरान  14 से 24 अप्रैल तक गांव गांव जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन


कार्यसमिति की बैठक में  500 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।बैठक की शुरूआत भारत माता, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर सांसद डा. केपी सिंह और जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने दीप प्रज्वलन कर व पुष्पार्चन कर किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि जिला भाजपा प्रभारी विभूती नारायण राय ने कहा की मोदी सरकार जन जन के लिए काम कर रही है। सबका साथ सब का विकास के मन्त्र के साथ गांव गरीब किसान, युवा एवं महिलाओं के लिए कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ता को भारत सरकार की योजनाओ को जन जन तक पहुंचना है। सांसद केपी सिंह ने कहा की कार्यकर्ता एक जुट हो कर  14 से 24 अप्रैल तक गांव-गांव जाकर सरकार की उपलब्धियों को बताएंगे। जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा की विधानसभा चुनाव के लिए निर्धारित लक्ष्य को पूरा करना है।

विकास कार्यों के बूते जीत मिलेगी। जनता सपा और बसपा के भ्रष्टाचार को समझ चुकी है। पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र सिंह ने रूपरेखा प्रस्तुत किया। जिसका समर्थन पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह एवं दीप चन्द्र राम ने किया।

बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष विद्यासागर सोनकर, ईश्वर देव सिंह, अशोक श्रीवास्तव, डा. हरेन्द्र सिंह, अशोक श्रीवास्तव, रघुराज सिंह, बांकेलाल सोनकर ने संबोधित किया। अंत में 100 चार पहिया वाहनों में भाजपा के स्टीकर एवं झंडा लगाकर सांसद डा. केपी सिंह, जिला प्रभारी विभूति नारायण राय, जिलाध्यक्ष


सुशील कुमार उपाध्याय एडवोकेट ने झन्डा दिखाकर वाहन जुलुस को रवाना किया। इस मौके पर पंकज मिश्र, प्रदेश मंत्री पुष्पराज सिंह, डा. रमाशंकर पांडेय, नीरज गुप्ता, राम सिंह मौर्या, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया, सुशील मिश्र, संदीप तिवारी, रमेश मिश्रा,  किरण श्रीवास्तव, रविन्द्र नारायण सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना, शैल साहू, राजवीर दुर्गवंशी, मनोज दूबे, अभय राय, संतोष सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed