फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Public Grievances Spill Over at 'Samadhan Diwas': "We've been making rounds for months, Sir... yet a bribe of 10,000 is being demanded for the land survey."

समाधान दिवस पर फूटा जनता का दर्द : महीनों से चक्कर काट रहे साहब.. पैमाइश के लिए मांगा जा रहा 10 हजार

Sun, 19 Jul 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Public Grievances Spill Over at 'Samadhan Diwas': "We've been making rounds for months, Sir... yet a bribe of 10,000 is being demanded for the land survey."
मड़ियाहूं तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई में शिकायत लेकर पहुंचे फरियादी। संवाद
जौनपुर। जिले की सभी तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों का दर्द एक बार फिर अधिकारियों के सामने छलक पड़ा। कहीं छह माह से तो कहीं कई बार शिकायत देने के बाद भी समाधान न होने से लोगों ने नाराजगी जताई। मड़ियाहूं तहसील में एक फरियादी ने राजस्व कर्मी पर जमीन की पैमाइश के लिए 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया। जिलेभर में कुल 558 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 45 का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

मड़ियाहूं तहसील में डीएम सैमुअल पॉल एन और एसपी कुंवर अनुपम सिंह की मौजूदगी में आयोजित समाधान दिवस में बरसठी क्षेत्र के पाली (गोठांव) निवासी संजय सिंह ने आरोप लगाया कि जमीन की पैमाइश के लिए आवेदन देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। कई बार संपर्क करने पर संबंधित कानूनगो ने पैमाइश के लिए 10 हजार रुपये की मांग की। शिकायत में प्रधान पति चंद्रशेखर यादव और अनुज सिंह को गवाह बताया गया है। उन्होंने जमीन से अतिक्रमण हटाने में भी जानबूझकर देरी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पिता की मौत के बाद हल्का लेखपाल ने दूसरे लोगों का दर्ज कर दिया नाम
जमुनीपुर गांव निवासी स्वामीनाथ शुक्ला ने बताया कि वह छह महीने से लगातार प्रार्थना पत्र दे रहे हैं। आरोप है कि पैमाइश व पत्थरगड्डी होने के बावजूद कब्जा नहीं हटाया जा रहा है। राघव रामपट्टी माफी निवासी राजेश कुमार मिश्र ने आरोप लगाया कि उनके पिता की मृत्यु के बाद हल्का लेखपाल ने उनकी आराजी पर दूसरे लोगों का नाम दर्ज कर दिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वह तीसरी बार समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दे रहे हैं। ओरैला गांव निवासी उमेश चंद मिश्रा ने शिकायत की कि डीएम के आदेश पर चक मार्ग का सीमांकन कराया गया था, लेकिन विपक्षी ने दोबारा चक मार्ग पर कब्जा कर उसे जोत लिया। इससे ग्रामीणों के आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचवीं बार सड़क के लिए दिया प्रार्थनापत्र
मड़ियाहूं के जीयनपुर निवासी अनीश कुमार दुबे ने पांचवीं बार प्रार्थना पत्र देकर बताया कि सरोज बस्ती से पक्की सड़क तक अब तक रास्ता नहीं बन सका है। उन्होंने ग्राम पंचायत और संबंधित विभाग पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए शीघ्र मार्ग निर्माण की मांग की। इसी तरह 180 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से छह मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शाहगंज : तहसील सभागार में नवागत उपजिलाधिकारी अंकुर कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कुल 89 प्रार्थना पत्र दिए गए जिसमें से मौके पर सिर्फ 7 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। बदलापुर : तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम विवेक कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 59 जरूरतमंदों ने अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र दिया। मौके पर छह का निस्तारण कर दिया गया। इसी तरह सदर, केराकत तहसील में आयोजन किया गया।

230 प्रार्थना पत्र में से 26 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
मछलीशहर। तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कुल 230 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। अधिकारियों ने 26 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। समाधान दिवस के दौरान एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय ने मुंगराबादशाहपुर सर्किल के राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार सिंह के कार्यों पर नाराजगी व्यक्त की। उन्हें फटकार लगाते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने तथा शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। भूमि विवाद, राशन कार्ड और विद्युत विभाग से जुड़ी शिकायतें सर्वाधिक रहीं। अवशेष बचे प्रार्थना पत्र को संबंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed