Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   PU: Teams from 14 universities won matches in the inter-university kabaddi

पूविवि : अंतर विश्वविद्यालयीय कबड्डी में 14 विवि की टीमों ने जीते मुकाबले

Wed, 18 Nov 2026 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
PU: Teams from 14 universities won matches in the inter-university kabaddi
पूविवि... मार्च पास्ट की सलामी लेते अति​थि।
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता 2026-27 का बुधवार को भव्य शुभारंभ हुआ। 18 से 21 नवंबर तक चलने वाली इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में 14 प्रदेशों के 54 विश्वविद्यालयों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहले दिन के मुकाबले में 14 विवि की टीमों ने जीत दर्ज की। भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू), नई दिल्ली के आवंटन पर विश्वविद्यालय के खेलकूद परिषद की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कबड्डी में सफल रेड के लिए साहस और सूझबूझ, जबकि मजबूत बचाव के लिए टीम के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है। हार-जीत से सीख लेते हुए खिलाड़ियों को अगले अंक पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना के साथ खेलने का आह्वान करते हुए कहा कि खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाएं।
उद्घाटन समारोह में विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमों ने आकर्षक मार्च पास्ट कर कुलपति को सलामी दी। भारतीय विश्वविद्यालय संघ के पर्यवेक्षक के रूप में जींद विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. नरेश कुमार मौजूद रहे। कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह और वित्त अधिकारी विनोद कुमार विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन

अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने स्वागत भाषण दिया। अध्यक्षता खेलकूद परिषद के अध्यक्ष प्रो. सुधाकर सिंह ने की। धन्यवाद ज्ञापन परिषद के सचिव प्रो. शेखर सिंह ने किया। संचालन राजेश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed