फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Provisional voter list of Gram Panchayat released, 1.03 lakh voters increased in the district

Jaunpur News: ग्राम पंचायत की अनंतिम मतदाता सूची जारी, जिले में 1.03 लाख वोटर बढ़े

Wed, 24 Dec 2025 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Provisional voter list of Gram Panchayat released, 1.03 lakh voters increased in the district
-त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चला रहा मतदाता पुनरीक्षण का कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत की अनंतिम मतदाता सूची 23 दिसंबर को जारी कर दी गई। पुनरीक्षण अभियान में जिले में 6 लाख 79 हजार 759 मतदाताओं के नाम बढ़े हैं। तो 5 लाख 75 हजार 889 के नाम काटे गए हैं। वहीं 64 हजार 841 मतदाताओं के नाम में संशोधन किया गया है। बीते 2021 के मतदाता सूची की तुलना में 2025 के पुनरीक्षण अभियान में एक लाख 3 हजार 870 मतदाता बढ़े हैं। इसके लिए 30 दिसंबर तक बीएलओ व एसडीएम स्तर पर दावे व आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद 6 फरवरी को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

त्रिस्तरीय पंचायत की निर्वाचक नामावली के लिए बीते दो महीने से अधिक समय से वृहद पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। 23 दिसंबर को अनंतिम सूची प्रकाशित की गई। अनंतिम मतदाता सूची का निरीक्षण कर 23 से 30 दिसंबर 2025 तक दावे-आपत्तियां ली जाएंगी। दावे व आपत्तियों का निस्तारण के बाद 6 फरवरी को सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। वर्ष 2021 में कुल मतदाता 36 लाख 20 हजार 18 रहे तो अनंतिम मतदाता सूची में 37 लाख 23 हजार 888 हैं। इसमें महिला मतदाता 19 लाख 66 हजार 213 और पुरुष मतदाता 17 लाख 57 हजार 675 हैं।
विज्ञापन

.........................
ब्लॉकों की अनंतिम मतदाता सूची
ब्लाॅकों के अनंतिम मतदाता सूची के अनुसार धर्मापुर में 82 हजार 862, बदलापुर में एक लाख 89 हजार 954, रामपुर में एक लाख 81 हजार 102, मुफ्तीगंज में एक लाख 21 हजार 902, जलालपुर में एक लाख 59 हजार 281, डोभी में एक लाख 55 हजार 526, सिकरारा में एक लाख 64 हजार 399, महराजगंज में एक लाख 56 हजार 386, मड़ियाहूं में एक लाख 96 हजार 901, सुजानगंज में दो लाख 10 हजार 668, केराकत में एक लाख 67 हजार 25, सुइथाकला में एक लाख 76 हजार 647, सिरकोनी में एक लाख 46 हजार 942, खुटहन में दो लाख पांच हजार 931, बरसठी में एक लाख 92 हजार 128, रामनगर में एक लाख 94 हजार 255, बक्शा में एक लाख 78 हजार 609, करंजाकला में एक लाख 95 हजार 844, मछलीशहर में दो लाख पांच हजार 595, मुंगराबादशाहपुर में एक लाख 64 हजार 275, शाहगंज में दो लाख 77 हजार 656 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........................
कोट
पंचायत चुनाव से पहले मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। इसके तहत अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। 23 दिसंबर से 30 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां ली जाएंगी। 6 फरवरी को फाइनल सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
--राम अक्षयबर चौहान, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed