फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Proud people beat the young man by offering fire

मनबढ़ों ने मुखाग्नि दिए युवक को पीटा

Thu, 09 Jan 2020 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Proud people beat the young man by offering fire
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी बाजार में बुधवार को मनबढ़ों ने घर में घुसकर तांडव मचाया। पिता को मुखाग्नि देकर बैठे बेटे विनय दुबे को मनबढ़ों ने पिटाई की। महिलाओं के साथ अभद्रता की। जान बचाकर पुलिस चौकी में भागे विनय को मनबढों ने पुलिस के सामने भी पीटा। घटना से बाजार के लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

थानागद्दी बाजार निवासी लाल बहादुर दुबे की सोमवार को मृत्यु हो गई। मृतक के बड़े बेटे विनय ने पिता को मुखाग्नि दी है। बुधवार की सुबह विनय अपने घर के सामने बैठा था। तभी 10-12 की संख्या में आए बदमाशों ने विनय को लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर घर की महिलाओं को भी मनबढ़ों ने नहीं बख्शा। किसी तरह विनय अपनी जान बचाकर घर के ठीक सामने चौकी में भागा तो मनबढ़ वहां भी पहुंच गए। आरोप है कि पुलिस के सामने विनय की पिटाई की। लोग एकजुट हुए तो मनबढ़ फरार हो गए। घटना से बाजार में अफरातफरी मच गई। बताते हैं कि विनय मुंबई में नौकरी करते हैं। पिता की मृत्यु के बाद घर आए थे। लालबहादुर का परिवार निर्धन है। पीड़ित विनय दुबे ने बताया कि उसका किसी से कोई विवाद नहीं है। थानागद्दी के प्रधान प्रमोद शुक्ल और बाजारवासी सैकड़ो की संख्या में पुलिस चौकी में पहुंच गए और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। मृतक के छोटे बेटे दीपक दुबे ने बताया कि बदमाशों में एक युवक को वह जानता है। केराकत सीओ अजय श्रीवास्तव का कहना है कि घटना संज्ञान में है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश राय का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed