फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Protests to increase women's participation in Parliament

Jaunpur News: संसद में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रदर्शन

Mon, 11 May 2026 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Protests to increase women's participation in Parliament
धरना देते
जौनपुर। संसद में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए भाजपा महिला संगठन ने सोमवार को नगर के लोहिया पार्क में जन आक्रोश का आयोजन किया। महिलाओं ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम हमारा हक है तो इसमें देरी क्यों हो रही है।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन में जिला मंत्री अंशु कुशवाहा ने कहा कि नारी शक्ति ने हमेशा देश को दिशा दी है। संसद में हमारी भागीदारी हमारा अधिकार है, कोई खैरात नहीं है। जब तक अधिकार नहीं मिलेगा विरोध जारी रहेगा। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह ने कहा कि आज महिला जन आक्रोश के माध्यम से हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि यह नया भारत है। यहां की महिलाएं जागरूक हैं।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष राखी सिंह ने कहा कि क्या इस देश की बेटी नीति-निर्धारण में हिस्सा लेने के काबिल नहीं है? क्या डर है कि अगर महिलाएं सदन में पहुंच गईं, तो परिवारवाद की राजनीति खत्म हो जाएगी। विपक्ष का यह विरोध केवल एक बिल का विरोध नहीं है, बल्कि यह देश की आधी आबादी का विरोध है। डाॅ. अंजना सिंह ने कहा कि हमें भूलना नहीं चाहिए कि कौन हमारे साथ खड़ा था और कौन हमारे अधिकारों को छीनने की कोशिश कर रहा है। जो लोग आज सड़कों पर आकर झूठी हमदर्दी दिखाते हैं, संसद में उनका असली चेहरा बेनकाब हो चुका है। अब नारी जाग चुकी है। हम अपना हक लेना भी जानते हैं और अपने विरोधियों को जवाब देना भी जानते हैं। इस मौके पर मेनका सिंह, शशि मौर्या, विमला श्रीवास्तव, किरन मिश्रा, प्रीति गुप्ता, सारिका सोनी, वंदना सिंह, मिलन श्रीवास्तव आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed