फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Protest, jam over woman's death during delivery

Jaunpur News: प्रसव के दौरान महिला की मौत पर प्रदर्शन, जाम

Wed, 25 Sep 2024 02:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Protest, jam over woman's death during delivery
महराजगंज। क्षेत्र के निजी क्लीनिक में प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने दो घंटे तक रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया। क्लीनिक में तोड़फोड़ की। उधर, महिला की मौत के बाद संचालक क्लीनिक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


क्षेत्र के करेथुआ (रामकोला) मीरापुर केवल निवासी रमाकांत पटेल पत्नी अर्चना (26) को रविवार शाम को प्रसव पीड़ा होने पर एम्बुलेंस से गांव की आशा के साथ सीएचसी महराजगंज ले गए। जहां स्टाफ नर्स ने बताया कि ऑपरेशन से बच्चा पैदा होगा। जिसे लेकर जिला मुख्यालय ले जाने की बात कही। महिला के पति रमाकांत ने बताया कि आशा ने महराजगंज के मेन रोड स्थित बालिका गेट के बगल संचालित क्लीनिक में कम रेट में ऑपरेशन कराने की बात कहते हुए रविवार शाम को भर्ती करा दिया। सोमवार की भोर लगभग 3 बजे संचालक ने एक डॉक्टर को बुलाकर ऑपरेशन कराया। जिसमें जुड़वा बच्चे, एक बेटा व एक बेटी सुरक्षित पैदा हुई। प्रसूता का इलाज चल रहा था। सोमवार की सुबह कमजोरी से ब्लीडिंग ज्यादा होने लगी। संचालक ने सोमवार की सुबह एक इंजेक्शन लगाया। उसके बाद प्रसूता की हालत गम्भीर होने लगी। शरीर में सूजन होने लगी। अस्पताल संचालक व उसके पति महिला को लेकर जौनपुर के एक निजी अस्पताल पहुंच गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

महिला की मौत के बाद मौके से संचालक फ़रार हो गया। परिजन व ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर क्लीनिक में तोड़फोड़ करते हुए प्रयागराज-शाहगंज मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया। दो घंटे के बाद थानाध्यक्ष ने परिजनों को समझा बुझाकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने का आश्वाशन देकर शव को कब्जे में लेकर थाने ले गए। पुलिस ने क्लीनिक में ताला बंद कर दिया। थानाध्यक्ष ओपी पांडेय ने बताया कि अस्पताल संचालक और आशा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में ताला बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed