फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Protest against Pakistan country

पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी

Sat, 01 Oct 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 01 Oct 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Protest against Pakistan country
पीओके में भारतीय सेना की कार्रवाई से खुश होकर शहर की बड़ी मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद तिरंगा लेकर जश्न मनाते लोग। 
पाक अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर लोगों ने खुशी का इजहार किया है। जुमा की नमाज के बाद बड़ी मस्जिद के बाहर नमाजियों ने हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए। शिया जामा मस्जिद में नमाजे जुमा के खुत्बे में मौलाना महफुजुल हसन खां ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का सरगना है। 
विज्ञापन


बड़ी मस्जिद में जुमा की नमाज के बाद नमाजियों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। राष्ट्रीय ध्वज के साथ प्रदर्शन किया और पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकियों को मारने और उनके ठिकानों को नष्ट करने पर खुशी जताई। इसके लिए भारतीय सेना को इस पराक्रम पर बधाई दी।
विज्ञापन


यहां मौजूद पूर्व विधायक हाजी अफजाल ने कहा कि आतंकियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान को अब जवाब मिला है। यहां सभासद साजिद अलीम, मौलाना अफजाल सिद्दीकी, मौलाना ताज सिद्दीकी, दानिश इकबाल, अजीज अहमद, मो. दाउद, अजमत खान, माजिद, अकील जौनपुरी, रौैनक जौनपुरी आदि मौैजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिया जामा मस्जिद नवाब बाग में इमामे जुमा मौलाना महफुजुल हसन खां ने नमाजे जुमा के खुत्बे में कहा कि आतंकवाद का सरगना पाकिस्तान है। जम्मू-कश्मीर के उड़ी में जो सैनिकों पर आतंकवादियों ने हमला किया तथा उसके पीछे पाकिस्तान सरकार का हाथ है।


उन्होंने कहा कि आज अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर तमाम शान्तिप्रिय देशों को यह प्रयास करना चाहिये कि पाकिस्तान को आतंकवादी राष्ट्र घोषित किया जाय। भारत के मुसलमान देशभक्त हैं। वह कभी भी पाकिस्तान के बहकावे में नहीं आ सकते। पाकिस्तान को भारत के मुसलमानों की चिन्ता नहीं करनी चाहिये। भारत में मुसलमान सुरक्षित है। यहां हमें हर प्रकार की स्वतन्त्रता हासिल है। पाकिस्तान मुस्लिम राष्ट्र है लेकिन वहां मुसलमान सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed