{"_id":"662d72acb86d277013008374","slug":"protect-the-vermilion-mangalsutra-modi-ji-there-is-a-threat-to-my-and-my-husbands-life-srikala-jaunpur-news-c-20-1-vns1007-586490-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंदूर- मंगलसूत्र की रक्षा कीजिए मोदी जी, मेरी और पति की जान को खतरा : श्रीकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंदूर- मंगलसूत्र की रक्षा कीजिए मोदी जी, मेरी और पति की जान को खतरा : श्रीकला
विज्ञापन
जौनपुर। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने धनंजय सिंह को जमानत दे दी है। इसके लिए अदालत का धन्यवाद। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। इंसाफ होगा। जमानत तो हो गई, लेकिन पति और मेरी जान को खतरा है। कुछ लोग हमारे दुश्मन हैं, जिन्हें सत्ता का समर्थन मिला है। मोदी जी से अपील है कि मेरे सिंदूर और मंगलसूत्र की रक्षा करें। मेरी और पति की जान को खतरा है। यह कहना है जौनपुर से बसपा प्रत्याशी व पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह का।
श्रीकला शनिवार को वाजिदपुर स्थित एक होटल में पत्रकारों से बात की और कहा कि उनके पति ने जौनपुर के लोगों की सेवा की है। जनता आवाज को सदन तक पहुंचाने के लिए चुनाव लड़ने का फैसला लिया तो जेल में डाल दिया गया। भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई को दूसरा रूप दिया गया। न्यायालय ने बहस के बाद अपना फैसला सुरक्षित रखा था। इसके बावजूद बौखलाहट में पति को बरेली जेल में शिफ्ट कर दिया गया। पति पर जिन लोगों ने एक-47 से जानलेवा हमला किया था और जिनको माननीय न्यायालय से उनके अपराध की सजा मिलनी भी निश्चित है, वह लोग सजा से बचने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। घात करके उनके पति की हत्या का प्रयास कर सकते हैं। किसी मुकदमे में फसाने की साजिश है। श्रीकला ने कहा कि भाजपा सरकार में उनके मंगलसूत्र और सिंदूर पर संकट है। उसकी रक्षा की जाए।