{"_id":"5d924c788ebc3e014e2805d6","slug":"proposal-of-one-crore-passes-in-the-meeting-of-kshetra-panchayat-jaunpur-news-vns486727097","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र पंचायत की बैठक में एक करोड़ का प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र पंचायत की बैठक में एक करोड़ का प्रस्ताव पास
विज्ञापन
हंगामे के बीच क्षेत्र पंचायत का बजट पास
एक करोड़ रुपये से कराए जाएंगे विकास के काम
अमर उजाला ब्यूरो
खुटहन। ब्लाक सभागार में सोमवार को प्रमुख नीलम सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें गांव के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं के लिए एक करोड़ का प्रस्ताव पारित किया गया। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि सभी सदस्यों को बगैर किसी भेदभाव के गाँव के विकास कार्यो को कराने के लिए पर्याप्त धन दिया जायेगा।
बैठक मे क्षेत्र पंचायत सदस्य संघ के ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप यादव ने पूर्ति निरीक्षक संजय यादव पर खुलेआम भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। सूचना के बाद भी उनके मौजूद नहीं रहने पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सदन में जमकर नारेबाजी और हंगामा किया। आरोप लगाया कि उनके द्वारा पात्र लोगों का ऑनलाइन आवेदन कराने और ग्राम पंचायत सचिव से रिपोर्ट लग जाने के 10 माह बाद भी राशन कार्ड जारी नहीं किया जा रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने आरोप लगाकर सदन में खूब हंगामा किया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के आक्रोश को देखते हुए पूर्व प्रमुख रमेश सिंह ने पहले से दी गई सूचना के बाद भी बैठक में नहीं आने वाले पूर्ति अधिकारी संजय यादव, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. ओमप्रकाश गौतम, थानाध्यक्ष दुर्गेश्वर मिश्रा के खिलाफ बीडीओ गौरवेंद्र सिंह को विभागीय उच्चाधिकारी को शिकायती पत्र प्रेषित करने को कहा। तब जाकर हंगामा कर रहे लोग शांत हुए। पशु चिकित्साधिकारी डा. चन्द्रभान भारशिव ने कहा कि सरकार की योजना पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी विजय बहादुर धुरिया, एडियो एमआई समाज कल्याण सौरभ शेखर, राहुल यादव, सूबेदार सिंह, राकेश यादव, राजेन्द्र सिंह सोनल, उमेन्द्र यादव, प्रमोद यादव, अखिलेश वर्मा, आदि मौजूद रहे।