फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Procession taken out on Ram Navami

रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा

Mon, 11 Apr 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out on Ram Navami
रामपुर में रामनवमी के मौके पर बाजार वासियों द्वारा निकाली गयी शोभा यात्रा। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। विश्व हिंदू परिषद की ओर से रविवार को रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में संघ विचार परिवार के साथ साथ हिंदू जनमानस और पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा में राम दरबार का भव्य दृश्य दिख रहा है। भक्तगण आगे-आगे भगवा ध्वज लेकर श्रीराम का जयकारा लगाते चल रहे थे।
विज्ञापन

अध्यक्षता डा. राकेश चंद्र दुबे ने की। विहिप के जिला सत्संग प्रमुख स्वामी श्याम ने यात्रा पूजा अर्चना कर शोभायात्रा को प्रारंभ किया। पानी की टंकी स्थिति शिव मंदिर कचहरी रोड से यात्रा प्रारंभ होकर राम जानकी मंदिर अहियापुर जाकर शामिल हुआ। इसमें जिला उपाध्यक्ष डा. आरपी सिंह, पंडित आनंद शर्मा, जिला धर्माचार्य प्रमुख रविंद्र त्रिवेदी, जिला मंत्री जनमेजय तिवारी, जिला सहमंत्री पंकज मिश्र, जिला मीडिया प्रभारी गंगेश चौबे, कृष्णानंद, सुनील मिश्र, बजरंग दल संयोजक विजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष पूर्वी क्षत्रिय महासभा मुकेश सिंह, नगर अध्यक्ष पंडित सुनील और भाजपा से डा. ब्रम्हेश शुक्ल आदि के साथ मातृशक्ति कार्यकर्ता मौजूद रहीं। डा. राकेश चंद्र दुबे ने बताया कि आज के दिन भगवान विष्णु ने प्रभु श्रीराम के रूप में धरती पर अपना सातवां अवतार लिया था। तभी से इस तिथि को भगवान राम के जन्मोत्सव रामनवमी के रूप में मनाया जाता है। रामनवमी के दिन पूरा शहर राममय हो गया। शोभायात्रा में शामिल भक्त जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए चल रहे थे। आगे-आगे भगवा ध्वज पर पुष्प वर्षाकर श्रीराम नाम का उद्घोष कर रहे थे। जिले अन्य क्षेत्रों में भी रामनवमी का त्योहार पूरा उत्साह से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed