फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Problems related to land acquisition will be resolved soon.

Jaunpur News: भूमि अधिग्रहण से जुड़ी समस्याओं का जल्द होगा निस्तारण

Wed, 14 Jan 2026 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Problems related to land acquisition will be resolved soon.
एनएच-135 ए के विस्तार में आ रही बाधा को दूर करने के लिए किसानों से बातचीत करते अधिकारी। प्रशासन - फोटो : जिला चिकित्सालय में पैथालॉजी के बाहर रिपोर्ट लेने के लिए लगी भीड़।
शाहगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 135 ए के विस्तारीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण में आ रहीं समस्याओं को प्रशासन ने मंगलवार को दूर कर दिया। अधिकारियों ने किसानों से वार्ता कर लगभग एक किलोमीटर के दायरे में आ रहे अवरोध का निवारण कराया। इसके लिए अधिकारियों ने ग्राम खरगीपुर, महरौरा और गोधना का स्थलीय निरीक्षण किया। खातेदार किसानों ने मुआवजा भुगतान को लेकर आ रही समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। किसानों की बात सुनने के बाद उप जिलाधिकारी शाहगंज कुणाल गौरव ने मौके पर ही उनसे संवाद कर स्थिति को समझा और समाधान का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया कि भूमि अधिग्रहण और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का नियमानुसार जल्द निराकरण किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया। अब एनएच-135ए के विस्तारीकरण कार्य के गति पकड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। जिलाधिकारी कुणाल गौरव ने बताया कि भुगतान से संबंधित गतिरोधों का जायजा लेते हुए संबंधित लेखपाल को कार्यवाही के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं। उधर कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को एनएचएआई के अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने बैठक की। जिलाधिकारी ने प्रस्तावित एनएच और बाईपास सहित हौज से लाइन बाजार नईगंज होते हुए कुल्हनामऊ बाईपास के चौड़ीकरण की समीक्षा किया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी भुगतान अभी भी अवशेष हैं, उस शीघ्र कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने लेखपालों को एसआईआर के कार्य को भी प्राथमिकता पर करने के साथ ही अंश निर्धारण, फार्मर रजिस्ट्री के कार्य को भी समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed