फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Problems become easy with dynamic programming: Dr. Kalpana

डायनामिक प्रोग्रामिंग से समस्याएं बनती हैं आसान : डॉ. कल्पना

Tue, 13 Oct 2026 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Problems become easy with dynamic programming: Dr. Kalpana
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय एवं आईईईई स्टूडेंट ब्रांच के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को सीएसई एवं आईटी के विद्यार्थियों के लिए डायनामिक प्रोग्रामिंग विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता सीडैक नोएडा की वैज्ञानिक एफ डॉ. कल्पना जौहरी ने डायनामिक प्रोग्रामिंग के तकनीकी पक्ष को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि यह तकनीक कैसे जटिल समस्याओं को छोटे-छोटे भागों में तोड़कर हल करती है। उन्होंने इसके दो प्रमुख सिद्धांतों ओवरलैपिंग सब-प्रॉब्लम्स और ऑप्टिमल सबस्ट्रक्चर की व्याख्या की। डॉ. जौहरी ने मेमोइजेशन और टेबुलेशन तकनीक के अंतर को उदाहरणों सहित स्पष्ट किया तथा 0/1 नैपसैक, लॉन्गेस्ट कॉमन सबसीक्वेंस जैसी समस्याओं में इसके उपयोग को बताया। उन्होंने कहा कि इसका उपयोग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस और प्रतियोगी प्रोग्रामिंग में बड़े पैमाने पर होता है। मुख्य वक्ता ने कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में नई शोध की संभावनाओं के बारे में चर्चा किया और भविष्य की संभावनाओं पर भी चर्चा किया। कार्यक्रम में डॉ. प्रशांत यादव, डॉ. संतोष यादव, डॉ. ज्ञानेंद्र पाल, डॉ. सुनील यादव, पूर्णेन्द्र श्रीवास्तव, दीप्ति पांडेय, अशोक यादव, दिलीप यादव, प्रवीण पांडेय, कृष्ण कुमार यादव उपस्थित रहे। संचालन संयोजक रविकांत यादव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. दिव्येंदु मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed